संघर्षशील परिवर्तन समिति अपने स्थापना दिवस पर कराया जरूरतमंदों को भोजन : केयर एंड सर्व फाउंडेशन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 27ता॰बोकारो/धनबाद – समाज सेवी संस्था केयर एंड सर्व फाउंडेशन शाहिद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (पीएमसीएच हॉस्पिटल परिसर) में प्रतिदिन की तरह गरीब असहाय और जरूरतमंदों को भोजन कराया आज का भोजन कुछ और महत्व था क्योंकि आज एक सामाजिक संस्था संघर्षशील परिवर्तन समिति, बरमसिया,धनबाद के द्वारा अपने 13 वां स्थापना दिवस पर भोजन का राशि दान दिया गया था जो आज समाज सेवी संस्था केयर एंड सर्व फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों को बीच भोजन परोसा गया, आज का भोजन में पूरी,आलू फूलगोभी का सब्जी और हलवा परोसा गया,आज 340 जरूरतमंद के बीच भोजन बांटा गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम में केयर एंड सर्व फाउंडेशन सामाजिक संस्था के प्रभाष चंद्र,अध्यक्ष,राजेश सिंह,सचिव,दीपंकर बैनर्जी,नीलकमल खवास,अभय कुमार, समीर सरकार, संजय सजावट जबकि संघर्षशील परिवर्तन समिति के अध्यक्ष कल्याण घोसाल, सचिव जयदीप बनर्जी,भारत,समीर गोस्वामी,आशीष,राणा,गणेश, गब्बू,गौरकनाथ और दीपनारायण भट्टचार्जी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिये।










