सोवा बाबू चौक बाईक स्टेंड की ठेकेदारी की आड़ में सार्वजनिक सड़क पर लगवाई जा रही दर्जनों दूकान:गरिमा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 17ता.बेतिया। नगर के व्यस्तम और बड़ी भीड़ भाड़ वाले सोवा बाबू चौक के सरकारी जमीन पर बाइक स्टेंड के ठेकेदार द्वारा रोज की उगाही के लिए दर्जनों दुकानों का लगना बदस्तूर जारी है। वहां पर स्वीकृत साइकिल और बाइक स्टैंड पार्किंग की ठेकेदारी के आड़ में सड़क के एक बड़े हिस्से पर दुकानो ने कब्जा कर लिया है। बाइक स्टैंड पार्किंग शुक्ल वसूली के लिए अधिकृत ठेकेदार के द्वारा रोज दर्जनों दुकानें लगावाने की शिकायत इससे परेशान अनेक लोगों के द्वारा महापौर को सौंपे सामूहिक आवेदन में की है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि इस शिकायतकर्त्ताओं के द्वारा यह भी बताया गया है कि नगर निगम कार्यालय से मिली भगत में ठेकेदार के द्वारा बाइक स्टैंड के लिए पूर्व से निर्धारित भूखंड के करीब दोगुना और सड़क की जमीन पर दुकानदारों द्वारा कब्जा करके लोगों का आवागमन अवरुद्ध कर दिया गया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि बीते 25 सितंबर को संपन्न नगर निगम बोर्ड की बैठक में ही ठेकेदार की मनमानी और और धांधली के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई का आदेश दिए जाने के बावजूद अबतक नगर आयुक्त द्वारा कोई कार्रवाई नहीं जाने को उन्होंने बेहद गंभीरता से लिया है। पुनः नगर आयुक्त शंभू कुमार को तत्काल विधि सम्मत कार्रवाई का आदेश महापौर द्वारा दिया गया है।

मछुआरों के कल्याण एवं उत्थान के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन कृतसंकल्पित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *