स्टील प्लांट में काम करने वाला ठेका कर्मी को चाकू मारकर हत्या 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 12ता॰बोकारो। बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की चाकू मारकर की हत्या। विनोद हेंब्रम नामक व्यक्ति  की हत्या अपराधियों ने उस समय कर दी जब वो रात्रि पाली के ड्यूटी में जा रहा था। मृतक बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के गोडाबाली दक्षिण पंचायत के शांति नगर का रहनेवाला था। बोकारो के बालीडीह थाना पुलिस जांच में जुटी है और उधर पत्नी और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के बारे में बताते चलें कि विनोद हेंब्रम जो बोकारो स्टील प्लांट में ठेका कर्मी था रात्रि पाली की ड्यूटी में रात 9:00 बजे अपने घर से निकला और बोकारो स्टील प्लांट साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था इसी समय पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया इससे उसकी छाती पर गंभीर चोट लगा और अत्यधिक खून बह जाने के चलते बोकारो जनरल अस्पताल लाते लाते उनकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया जमीन विवाद का भी मामला देखा जा रहा है। मृतक के पत्नी ने कहा कि किसी से ऐसी दुश्मनी नहीं थी लेकिन किसने चाकू मारा पता नहीं। वही बालीडीह थाना पुलिस देर रात बीजीएच पहुंची जहां उन्होंने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और छानबीन के बाद अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

ऑल ड्राइवर कल्याण संघ ने मनाया राष्ट्रीय ड्राइवर सम्मान दिवस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *