विस्थापितों ने खोला मोर्चा करेंगे तीन नंबर गेट जाम

रोजगार की मांग को लेकर विस्थापित करेंगे आर- पार की लड़ाई 
ऐश पौंड में छोटी मोटी कंपनियों के द्वारा चल रहे काम का विस्थापित करेंगे विरोध
मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी बोकारो : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विस्थापित नवजागरण मंच ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। यह आयोजन महुआर के प्रधान कार्यालय में किया गया तथा जिसकी अध्यक्षता उत्तम दुबे ने किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उत्तम दुबे ने कहा कि
ऐश पौण्ड में जो काम चल रहा है जिसके कारण
यहां के विस्थापित धूल फांकने को मजबूर है तथा अनेको  बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। एक तो विस्थापित यहां बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं वही धूल से अपनी जिंदगी और अपने परिवार के लोगों की भी जिंदगी दांव पर लगी हुई है। लेकिन इस और ना बीएसएल ध्यान दें रहा है और ना ही बीपी एस सीएल। श्री दुबे ने कहा कि हम बीएसएल और बीसीसीएल से मांग करते हैं की छोटी-छोटी जो कंपनियां है उसको हटाकर
एक बड़ी कंपनी को काम दिया जाए जिससे यहां के विस्थापितों को रोजगार मिल सके जिससे यहां के रह रहे विस्थापित जो पलायन करने पर मजबूर है और बीमारी से ग्रसित भी है वह अपना जीवन यापन कर सके। अन्यथा हमारी संगठन विस्थापित नव जागरण मंच  तीन नंबर गेट के साथ सभी कार्यों को बंद करने पर वाध्य होंगी तथा जिसकी सारी जवाबदेही BSL बीएसएल एवं बीपीएससीएल पर होगी, जब तक हमारी मांगों पर विचार नहीं होगी तब तक ऐश पोंड में कोई भी कार्य नहीं चलने दिया जायेगा। मौके पर  दिनेश कुमार उर्फ डिगिल, विश्वजीत राय,संतोष रंजन,एम एल ए कुमार, पप्पू कुमार, उत्तम सिंह,राजन शर्मा,निशांत कुमार,ललन सिंह, गुड्डू सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद थे।

दादा के नक्शे कदम पर चलकर बोकारो का अधूरा विकास हो पूरा : कलीम मुल्ला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *