हाथी के झुंड ने फसल क़ो रौदा, किसान चिंतित

मिडिया हाउस न्यूज एजेंसी ललपनिया/बोकारो: गोमिया प्रखण्ड अंतर्गत कंडेर पंचायत के ग्राम कंडेर में हाथियों के झुंड ने विति रात आधा दर्जन लोगों क़ो फसल व चाहरदिवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया। कंडेर निवासी सुनील महतो क़ो चाहरदिवारी, मोहन महतो क़ो डेढ़ एकड़ में लगी फसल मडुवा, मकई, शकरकन्द, केला,मूंगफली,अरहर, हाथी के झुंड ने रोंद दिया है। इसी तरह बिनोद महतो का मकई, लाटे मुंडा शकरकन्द, ठाकुर महतो, महेश महतो का कचू, राजेश महतो का केला सहित कई फसल क़ो हाथी वक़ील झुंड ने रोंद दिया है । घटना के बारे मेंमोहन महतो ने बताया कि 20 हाथी के झुंड शामिल है । ग्रामीण हाथी के झुंड से भयभीत है ।इसके अलावे कई ग्रामीण क़ो धान की फसल क़ो नुकसान पहुंचाया है जिससे किसान चिंतित और परेशान है और सरकार से मदद करने की गुहार लगाई है।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










