पुलिस पब्लिक फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : जगेश्वर बिहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव द्वारा पुलिस पब्लिक मैत्री संबध के तहत तिलैया फुटबॉल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया इस दौरान खिलाड़ियों के बीच फुटबाल व जर्सी तथा बूट जूता का वितरण किया।इस दौरान एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन कराया गया। श्री यादव ने कहा कि जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र में इस तरह के खेल आयोजन होना बेहद खुशी की बात है। इससे क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता है और खेल के प्रति उनकी रुचि को नई ऊर्जा मिलती है। ऐसे प्रयास निश्चित रूप से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस फुटबाल प्रतियोगिता का उदघाटन जगेश्वर बिहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने किया। इस मौके पर गोमिया प्रखंड उपप्रमुख अनिल कुमार महतो,तिलैया पंचायत समिति सदस्य शिवलाल हेब्रोम, एस आई सुरेश पहन , दशरथ हेब्रोम ,सलेश कुमार महतो,पचू महतो, बादल महतो सहित अन्य गणमान्य एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।










