खाद्य संयम दिवस के साथ जैन समाज का पर्युषण महापर्व शुरू 16 सितंबर को क्षमापना के साथ समापन 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, चास-बोकारो के तत्वावधान में इस वर्ष भी जैन धर्मावलंबियों का अति पावन पर्युषण महापर्व मंगलवार को खाद्य संयम दिवस के साथ शुरू हो रहा है। चास के पुराना कुलदीप टॉकीज परिसर स्थित मानकचंद छल्लाणी निवास स्थान पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी लगातार नौ दिनों तक यह पर्व मनाया जाएगा। आचार्य श्री महाश्रमण जी के आध्यात्मिक निर्देशन में उपासिका श्रीमती शांति गुजरानी एवं सुश्री निहारिका सिंधी अपने ओजपूर्ण प्रवचनों से लोगों को लाभान्वित करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभा के अध्यक्ष बिनोद चोपड़ा, मंत्री सुभाष जैन, अंकित, सोनू बांठिया, मानक छल्लाणी, सुरेश बोथरा, सुशील बैद, शांति लाल लोढ़ा आदि लगे हैं। सोमवार को महापर्व की पूर्व संध्या पर आयोजित एक बैठक में कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस आशय की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सुरेश बोथरा ने बताया कि मंगलवार 8 सितंबर को खाद्य संयम दिवस के साथ शुरू होने वाले इस महापर्व की श्रृंखला में आगे बुधवार 9 सितंबर को स्वाध्याय दिवस, गुरुवार 10 सितंबर को सामायिक दिवस, शुक्रवार 11 सितंबर को वाणी संयम दिवस तथा शनिवार 12 सितंबर को व्रत चेतना दिवस मनाया जाएगा। इसके उपरांत रविवार 13 सितंबर को जप दिवस और सोमवार 14 सितंबर को ध्यान दिवस के रूप में आयोजित किया जाएगा। पर्व का मुख्य आकर्षण मंगलवार 15 सितंबर को भगवती संवत्सरी महापर्व के रूप में रहेगा, जबकि बुधवार 16 सितंबर को क्षमापना दिवस के साथ इस आठ दिवसीय आध्यात्मिक महापर्व का औपचारिक समापन होगा।

झारखंड राज्य के रजत पर्व उत्सव पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ढोल -नगाड़ा बजाकर "झारखंड जतरा" में हुए शामिल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *