26 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 21ता०बोकारो।अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 26 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के चास स्थित वाहिनी मुख्यालय में ब्रजेश सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन), रेंज बोकारो एवं कमलेन्द्र प्रताप सिंह, कमाण्डेंट- 26 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। बटालियन के कुशल मार्गदर्शन में जिसमें 26 बटालियन व पुलिस उपमहानिरीक्षक (परिचालन) रेंज बोकारो, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ . अधिकारी, जवानों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर ब्रजेश सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन), रेंज बोकारो, ने योग की महत्ता, स्वस्थ्य व सुखमय जीवन जीने के लिए योग के नियमित अभ्यास करने हेतु उपस्थित जवानों एवं स्थानीय युवक/युवतियों को प्रोत्साहित किया। श्री सिंह ने बताया कि योग हमारे स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। योग के माध्यम से हम कई प्रकार की बिमारियों से अपने शरीर की रक्षा कर सकते है। नियमित योग करने वाला व्यक्ति हमेशा तनाव मुक्त तथा प्रफुल्लित जीवन जीता है। योग हमारे शरीर को ऊर्जावान रखता है। . इस लिए सुखमय एवं तनावमुक्त जीवन के लिए हम सभी को चाहिए कि हम योग को अपने दिनचर्या में शामिल करें तथापि आज के भाग-दौड़ के जीवन में हम इतने व्यस्त है कि हमारे पास समय नहीं रहता लेकिन तब भी हमें अपने स्वास्थ्य के लिए कम से कम 30 मिनट का समय अवश्य निकालना चाहिए। 26 बटालियन में आयोजित योग शिविर में ब्रजेश सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक, रेंज बोकारो पंकज कुमार मिश्रा, उप कमाण्डेंट, अनिल कुमार, उप कमाण्डेंट, विनोद यादव उप कमाण्डेंट एवं अन्य अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं जवानों के परिवार के साथ कैम्प के आस-पास के स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

नौनिहालों ने प्रस्तुत किया जन्माष्टमी का मनमोहक कार्यक्रम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *