चैम्बर ऑफ कॉमर्स का 27वां वार्षिक पदस्थापन सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी l पुर्वी चंपारण जिले के व्यवसायियों के संगठन मोतिहारी चेंबर ऑफ कॉमर्स का 27 वां वार्षिक पदस्थापन सह सम्मान समारोह नगर के रामसन प्लाजा में संपन्न हुआ। इस समारोह के उद्घाटनकर्ता लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष श्याम भीमसरिया ,मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सौरव जोरवाल, विशिष्ट अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, राज्यकर संयुक्त आयुक्त संतोष कुमार रहे। समारोह का उद्घाटन सभी अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलन कर किया | तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों को बुके एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l सभा में आए सभी अतिथियों का स्वागत, अध्यक्ष राजीव विजडम करते हुए अपना अध्यक्षीय संबोधन प्रस्तुत किया एवं सफल कार्यकाल में सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया l महासचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव के द्वारा साल भर के गतिविधियों को सभा के समक्ष रखा गया। समारोह में चार वार्षिक सम्मानों में उत्कृष्ट नागरिक का सम्मान होमियोपैथी के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव उत्कृष्ट पुलिस पदाधिकारी का सम्मान धनंजय कुमार छतौनी थाना प्रभारी, उत्कृष्ट सरकारी पदाधिकारी का राजीव कुमार मिश्रा सहायक विद्युत अभियंता बिजली विभाग तथा उत्कृष्ट वॉर्ड पार्षद का सम्मान वार्ड नंबर 33 की पार्षद श्रीमती सुधा रोचक झा को दिया गया l साथ हीं मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने सभी को शुभकामना दी, सम्मान समारोह का भूरि भूरि प्रशंसा किया उन्होंने कहा कि प्रशासनिक विभाग को कम ही लोग सम्मानित करते हैं आपके द्वारा यह क्या-क्या कार्य अभूतपूर्व है उन्होंने कहा कि व्यवसाई जिले के महत्वपूर्ण अंग है, सरकार का काम जो है वह हम कर रहे हैं चाहे वह पुलिस प्रशासन का हो या चाहे नगर निगम का हो या चाहे ट्रैफिक का हो बेहतर यातायात। चेंबर की बातों का मुख्यालय तक का पहुंचने का कार्य करेंगे चेंबर के माध्यम से लगातार पब्लिक से संपर्क बनाए रहेंगे। विशिष्ठ अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात ने चैंबर के कार्य से काफ़ी खुशी जाहिर की उन्होंने पुलिस और व्यवसाई संवाद के आयोजन पर जोर दिया। साइबर क्राइम में पूरे अकाउंट को फ्रीज न करके जितनी राशि का फ्रॉड हुआ है उतनी ही राशि फ्रिज किया जाएगी , ट्रैफिक सुधार हेतु कार्य करते रहेंगे, बाइक चोरी की घटना रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु, चैंबर तथा जन सहयोग से आग्रह किया उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग प्रतिबद्ध हैं व्यावसायिक लोग पूर्ण रुप से सुरक्षित रहे l समारोह के उद्घाटनकर्ता लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के अध्यक्ष श्री श्याम भीमसारिया ने कहा व्यवसाई की बुलंद आवाज बनकर चैंबर, शासन एवं प्रशासन के बीच कड़ी का काम करता है।भारत युवाओं का देश है सबसे ज्यादा युवा श्रम शक्ति हमारे पास है बिना डर सच के लोगों को सामने रखना चाहिए बिहार को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सरकार के साथ हमारी उतनी ही भूमिका है उन्होंने कहा कि विगत दिनों से बिहार का उद्यमी बहुत परेशान रहा है, बियाडा के कई इकाई को जबरदस्ती निकाल दिया गया है और वो व्यावसायिक ऋण से दब गया है जो बहुत बदहाल स्थिति से गुजर रहा है, भीमसेरिया ने चनपटिया टेक्सटाइल मॉडल का कोरोना में प्रारंभ हुआ, वैसा उद्योग मोतीहारी में हो जिलाधिकारी से आग्रह किया ,चेंबर नव पदस्थापित अध्यक्ष अंगद सिंह ने सभी का स्वागत और अभिनंदन किया,अपने सत्र के कार्यों की प्राथमिकता बताते हुए कहा सारे व्यवसाई का आवाज बन कर सत्र 2025 में कार्य करूंगा।महासचिव आलोक कुमार को कार्यभार दिया गया l सत्र 2025की नई चेंबर समिति में उपाध्यक्ष के रूप में सुधीर गुप्ता और सुनील कुमार श्रीवास्तव, सह सचिव अनिल बोहरा, कोषाध्यक्ष के रुप में अभिषेक लोहिया, कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में श्री अरविंद सर्राफ , चंदू मिश्रा, श्याम कुमार, सत्यव्रत, रवि शेखर, राय राहुल शर्मा,राजीव जी, विक्की जी का परिचय कराया गया । समारोह मे पधारे उप महापौर डॉ लालबाबू प्रसाद ने मोतिहारी की बेटा होने के कारण अपनी जिम्मेदारी का एहसास होने की बात कहते हुए शहर को कचरा मुक्त करने एवं जाम मुक्त, जल जमाव के मुद्दे पर कार्रवाई करने की बात कही। इस समारोह में वर्ष भर सक्रियता दिखाने के लिए उत्कृष्ट कार्यकारिणी सदस्य के रुप में अभिमन्यु कुमार और उत्कृष्ट कार्यक्रम संयोजक के रूप में अरविंद सर्राफ को सम्मानित किया गया । इस वार्षिक पदस्थापन सह – सम्मान समारोह का संचालन संस्थापक अध्यक्ष बीरेंद्र जालान ने किया और उनका साथ पूर्व अध्यक्ष मनीष कुमार ने दिया, एवं अंत में नवनिर्वाचित महासचिव आलोक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया l राष्ट्रगान के साथ सभा स्थगन की घोषणा अध्यक्ष अंगद सिंह ने किया। इस समारोह में बड़ी संख्या में नगर के सामाजिक एवं व्यवसाई संगठन के लोग उपस्थित रहे! इनमें रेड क्रॉस सोसाइटी ,ईस्ट चंपारण लायंस क्लब, मोतिहारी लायंस क्लब, लायंस क्लब ऑफ मोतिहारी कपल, रोटरी क्लब, रोटरी लेकटाउन क्लब ,मारवाड़ी युवा मंच रक्तदान समूह ,निस्वार्थ फाउंडेशन, बलूआ व्यवसाई संघ, जानपुल व्यवसाई संघ, हिंदी बाजार व्यवसाई संघ, घोड़ासहन चेंबर ऑफ कॉमर्स ,चकिया चेंबर ऑफ कॉमर्स ,अरेराज चेंबर ऑफ कॉमर्स, सुगौली चेंबर ऑफ कॉमर्स, रामगढ़वा चेंबर ऑफ कॉमर्स ,केसरिया चेंबर ऑफ कॉमर्स, प्लाईवुड एसोसिएशन, सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी भारत विकास परिषद ,नीमा इत्यादि संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रेस मीडिया के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। उक्त आशय की जानकारी महासचिव और मीडिया प्रभारी आलोक कुमार ने दी |









