लिफ्ट देने के बहाने लूट कांड करने वाले गैंग के 4 अपराधी गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : लूट की घटना को अंजाम देने वाले चार शातिर अपराधियों को पुलिस ने 24 घंटे में ही धर दबोचा है। मामला 30 मई की चंद्रपुरा थाना की है पिडित ने इस मामले में चंद्रपुरा थाने में मामला दर्ज कराया। चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन से एक अज्ञात युवक के द्वारा लिफ्ट देने के बहाने एक युवक को अपने मोटरसाइकिल पर बैठाया और सुनसान जगह पर ले जाकर पहले से घात लगाए उसके अन्य साथियों ने मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। बोकारो एसपी के निर्देश पर बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने अपने नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया और इस घटना में शामिल 4 अपराधियों को धर दबोचा और  लूटा हुआ सामान भी बरामद किया। प्रेस वार्ता में बोलते हुए बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि एक अपराधी का आपराधिक इतिहास रहा है। तथा फरार 1 अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है और हर एक बिंदु को पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। पकड़ा गया अपराधियों में से दो अपराधी प्रिंस कुमार सिंह उर्फ सोनू और रोहित कुमार ठाकुर चास के नन्दुआ स्थान का रहने वाला है तथा अमित सिंह उर्फ गोलू सेक्टर 12 का रहने वाला है और विक्की पाठक माराफारी के कैंप वन का रहने वाला है। पुलिस ने अपराधियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया दो मोटरसाइकिल 4 मोबाइल फोन, दो चाकू और लूटा हुआ आईफोन को बरामद किया है।
 एसआईटी टीम में शामिल : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बोकारो वशिष्ट नारायण सिंह,पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी चन्द्रपुरा अजय कुमार सिंह,
पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी दुग्दा मनिष कुमार,
 पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी बोकारो झरिया ओ०पी० श्रीनिवास सिंह, पु०अ०नि० कुन्दन कुमार पासवान, चन्द्रपुरा थाना एवं सशस्त्र बल चन्द्रपुरा थाना शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने कांके डैम और हटनियाँ तालाब छठ घाट में चल रही तैयारियों का किया निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *