13 से 15 आयुवर्ग के 5.1 प्रतिशत बच्चे तम्बाकू का सेवन करते हैं : सिविल सर्जन

बच्चों में तम्बाकू के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता हेतु आम जनमानस का सहयोग का होना जरूरी : सिविल सर्जन
मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को तम्बाकू के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया। तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के अवसर पर डा0 अभय भूषण प्रसाद सिविल सर्जन बोकारो, डा0 अरविन्द कुमार उपाधीक्षक सदर अस्पताल बोकारो की अध्यक्षता में आमजनमानस में तम्बाकू के दुष्परिणाम व कोटपा-2003 के मुख्य प्रावधानो के प्रसार प्रचार हेतु जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखा कर किया गया। सिविल सर्जन बोकारो द्वारा सभी लोगो को सम्बोधित करते हुये कहा कि जागरूकता रथ का मुख्य उददेश्य बोकारो के युवाओं को तम्बाकू के दुष्प्रभाव से अवगता कराना है। डा0 अभय भूषण प्रसाद ने सभी को बताया कि झारखण्ड में 38.9 प्रतिशत लोग किसी न किसी रूप से तम्बाकू का सेवन करते हैं जिसमें 5.1 प्रतिशत बच्चों की संख्या है जोकि मात्र 13 से 15 आयुवर्ग के हैं जो कही न कही कक्षा 7 से 10 के बच्चे हैं जो इतने कम आयु में तम्बाकू का सेवन करते है। हम बोकारो के सभी आमजनमानस से अपील करते है कि यदि आप तम्बाकू का सेवन करते है तो पहले आप इसे छोडे और युवाओं को भी इसके दुष्प्रभाव से अवगत करायें। यह जागरूकता रथ के माध्यम से उन दुकानदारो के लिये भी संदेश है कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तम्बाकू उत्पाद न दें और अपने दुकान मे पोस्टर लगा कर रखें जिसके आधे हिस्सा में कैंसर का फोटो लगा हो और आधे हिस्सा में लिखा हो कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तम्बाकू उत्पाद बेचना दण्डनीय अपराध है।
इस कार्यक्रम में डा0 अभय भूषण प्रसाद सिविल सर्जन बोकारो, डा0 अरविन्द कुमार उपाधीक्षक सदर अस्पताल बोकारो, डा0 सुधा सिंह नोडल पदाधिकारी एन0सी0डी, बोकारो, जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक कुमार, जिला कार्यक्रम समन्वयक मनोज कुमार महतो, जिला परामर्शी मो0 असलम, असीम कुमार, छोटेलाल दास एवं सिविल सर्जन के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।










