आदर्श विद्यालय गोमिया का 50 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : गोमिया स्थित आदर्श विद्यालय के स्थापना का 50 वां स्वर्ण जयंती समारोह सोमवार को धूमधाम एवं रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश स्वर्णकार, जिप सदस्य डा सुरेंद्र राज एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के केंद्रीय सदस्य देवनारायण प्रजापति द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जगदीश स्वर्णकार ने कहा कि आदर्श विद्यालय का आज 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह मनाते हुए काफी गर्व महसूस हो रहा है। कहा कि विद्यालय में इस दौरान कई उतार चढ़ाव आए, लेकिन विद्यालय में पठन पाठन का कार्य निरंतर जारी रहा। यह क्षेत्र के लोगों के सहयोग से ही हुआ। डॉ सुरेंद्र राज ने कहा कि गोमिया के आदर्श विद्यालय में बच्चों को सस्ती एवं गुणवतापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराया जा रहा है, जो काफी सराहनीय कार्य है। कहा कि क्षेत्र में कई विद्यालय खुले और बंद हुए, लेकिन यह विद्यालय 50 वर्षों से निरंतर शिक्षा का अलख जगा रहा है, जो क्षेत्र को गौरवान्वित कर रहा है। कहा कि विद्यालय के नए भवन के चहारदीवारी निर्माण कराने का कार्य किया जाएगा। देवनारायण प्रजापति ने कहा कि गोमिया में आदर्श विद्यालय वर्षों से सीमित संसाधनों के तहत बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहा है और इस विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर कई बच्चे आज नौकरी एवं व्यवसाय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं। कहा कि इस विद्यालय को हर संभव मदद करने के लिए तैयार हूं। इसके पूर्व विद्यालय के सचिव प्रमोद स्वर्णकार ने विद्यालय के पचास वर्षों के प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया। मंच संचालन रोहित यादव ने किया। वहीं विद्यालय के पूर्व शिक्षक कृष्णा प्रसाद एवं मेघनाथ स्वर्णकार, शिक्षक सह मुखिया बलराम रजक एवं पूर्व सचिव दामोदर प्रसाद, पूर्व आदेशपाल नंदन प्रसाद आदि को बुके देकर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, पूर्व प्रमुख गुलाबचंद हांसदा, मुखिया रामबृक्ष मुर्मू एवं बंटी उरांव, प्रधानाध्यापक पंकज कुमार, शिक्षाविद नकुल यादव, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, रामकुमार यादव, बृजनन्दन सिंह, दरबारी मांझी, दुलाल प्रसाद, रामदेव नायक, राजेंद्र साव, किशोर साव, मनोज जैन, भोला यादव, मनोज अग्रवाल, ओमकार प्रसाद, महेंद्र तिवारी, शंभू लाल आदि उपस्थित थे।

15 से 17 मार्च तक के लिए येलो अलर्ट जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *