6 बाइक के साथ 5 बाईक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 22ता॰बोकारो – 16 फरवरी और 20 फरवरी के बीच सेक्टर 9 थाना अन्तर्गत अलग-अलग जगहो से कुल चार मोटरसाईकिल की चोरी हो गई थी जिस पर हरला थाना कांड संख्या-25/23, 26/ 23. 29/23 एंव 30/23, धारा-379 भा०द०वि० अन्तर्गत प्रतिवेदित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। कांड का उद्भेदन एव अपराधियों के घर-पकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार संतोष कुमार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी हरला थाना के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया। तत्पश्चात विभिन्न श्रोतों से प्राप्त आसूचना एवं तकनिकी सहयोग से प्राप्त इनपुट के आधार पर अभियुक्त जितेन्द्र कुमार द्वारा कांड संख्या-30/23 में चोरी किया गया। मोटरसाईकिल अपने सहयोगियों के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र होकर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु SIT दल द्वारा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टोल टैक्स के पास घेरा बंदी कर चोरी के मोटरसाईकिल के साथ जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात् जितेन्द्र कुमार से पूछ-ताछ के आधार पर विभिन्न स्थानों में छापामारी कर मोटरसाईकिल चोरी एवं खरीद बिक्री में संलिप्त कुल पाँच अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से कुल 6 चोरी किया हुआ मोटरसाईकिल बरामद किया गया। यह बातें प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने कहा। उन्होनें कहा की बरामद मोटरसाईकिल में से जितेन्द्र मोदी एवं विष्णु कुमार उर्फ मुरूख के निशानदेही पर तीन मोटरसाईकिल हिरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल इंजन नं०- HALOEAAHG34902, चेचिस MBLHA10EJAH30431 हिरो होण्डा स्प्लेण्डर इंजन संख्या-04L15M04354, चेचिस नं०-04L16CO4447 एवं, होण्डा सी०बी० साईन मोटरसाईकिल इंजन नं0- JC65E72218401 चेचिस ME4JC6SAGJ7141115 को शेख अफसर हुसैन, खरखरी बाजार थाना मधुबन जिला-धनबाद स्थित गोशे आजम चिकन शॉप से बरामद किया गया। अभियुक्त सुमित कुमार उर्फ विक्की एवं यशराज कुमार उर्फ घंटी के निशानदेही पर पैशन प्लस भतुआ जंगल से बरामद किया गया। अभियुक्त विष्णु कुमार उर्फ मुरुख के निशानदेही पर सेक्टर-11 से फोर लेन सड़क की ओर जाने वाली पक्की सड़क किनारे महुआ जंगल से बरामद किया गया एव जितेन्द्र मोदी उर्फ धंधा द्वारा बिक्री हेतु ले जाते हुए सुपर स्पलेण्डर मोटरसाईकिल को चास थाना क्षेत्र अन्तर्गत टॉल टैक्स के पास से बरामद किया गया। इनमें से हरला थाना क्षेत्र के चारों अभियुक्त जितेन्द्र मोदी उर्फ घेचा, विष्णु कुमार उर्फ मुरूय. यशराज कुमार उर्फ घंटी एवं सुमीत कुमार उर्फ विक्की ने पुछ-ताछ के – दौरान बतलायें कि चारों हरला थाना क्षेत्र से मोटरसाईकिल चोरी कर खरखरी बस्ती थाना मधुबन, जिला-धनबाद के रहने वाले अफसर हुसैन को मोटरसाईकिल बिक्री करते हैं। बरामद मोटरसाईकिल में से चार मोटरसाईकिल हरला कांड संख्या-25 / 23 26/23, 29 / 22. एंव 30 / 23 में चोरी गई मोटरसाईकिल है, शेष बरामद दो मोटरसाईकिल के संबंध में छानबीन की जा रही है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

एस०आई०टी० टीम में शामिल – संतोष कुमार पु०नि०- सह थाना प्रभारी हरला थाना,पु०अ०नि० विकास कुमार तिवारी, पु0अ0नि0 मिथुन कुमार मंडल,पु०अ०नि० मनोज कुमार रवानी , पु०अ०नि० मनीष कुमार, स०अ०नि० लक्ष्मण चौधरी,स०अ०नि० उपेन्द्र राय
,आरक्षी/ विभाष रजक, आरक्षी/ साधन प्रसाद रवानी मौजूद थे।

5वा राष्ट्रीय सीनियर योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम रवाना

गिरफ्तार अपराधकर्मियों का नाम :- जितेन्द्र मोदी उर्फ घेचा,पिता – सुरेश मोदी ,विष्णु कुमार उर्फ मुरूख, पिता-ध्रुप लाल महतो,शेख अफसर हुसैन, पिता-शेख अली हुसैन,यशराज कुमार उर्फ घंटी, पिता-भोला महतो,सुमीत कुमार उर्फ विक्की, पिता- पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया।

बरामद : हरला थाना कांड संख्या-25 / 23 में चोरी गई हिरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाईकिल ,हरला थाना कांड संख्या-26 / 23 में चोरी गई होण्ड सी०बी० साईन मोटरसाईकिल,हरला थाना कांड संख्या-29/23 में चोरी गई पैशन प्लस मोटरसाईकिल, हरला थाना कांड संख्या-30/23 में चोरी गई सुपर स्पलेण्डर मोटरसाईकिल, हिरो होण्डा ,होण्डा साइन मोटरसाईकिल टोटल 6 बाइक पुलिस ने जप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *