6 महिनों से नही हो सका अब तक मसला हल अब तेलो के रैयत आर पार की लड़ाई लड़ने को है तैयार : नैयर

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 26ता॰बोकारो। झारखंड में सरकारी और गैर सरकारी परियोजनाओं के कारण विस्थापन और रैयतो का शोषण कोई नई बात नहीं है । ताजा मामला रेलवे के द्वारा मतारी रेलवे स्टेशन से तेलो तक रेलवे ट्रैक के विस्तारीकरण और यार्ड के निर्माण को लेकर है । इस परियोजना की जद में तेलो गांव के रैयत बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं पिछले 6 महीने से लोगो ने आंदोलन छेड़ रखा है । प्रशासन और रेलवे अधिकारियों के से कई दौर की बातचीत के बावजूद अब तक इस मसले का हल नहीं निकला है जबकि संबंधित सीओ ने अपनी रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की है कि जमीन रैयतो की है मगर मुआवजा भुगतान को लेकर रेलवे के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है । राज्य के मंत्री जगन्नाथ महतो के चिट्ठी पर भी डीआरएम ने सिर्फ खानापूर्ति ही की है और जमीन को लेकर संयुक्त सर्वे को भी रैयत सिर्फ टालमटोल का हथकंडा मान रहे हैं । यह बातें जन अधिकार पार्टी (लो) के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर पी नैयर ने कहा। उन्होंने कहा की तेलो के रैयत आंदोलन करने को तैयार है । इसी संदर्भ में शनिवार शाम को तेलो ग्राम में रैयतो और जन अधिकार पार्टी के के नेतृत्व में एक बैठक रखी गई । जिसमें पूरे मामले पर गंभीरता से विचार किया गया। बैठक में डॉ पी नैयर ने रैयतो को आश्वस्त किया की इस मामले में पार्टी उनकी नुमाइंदगी करेगी और रेलवे के ठेकेदार ए के मिश्रा , डीआरएम और बोकारो जिला प्रशासन से बातचीत की जाएगी । जिसके जरिए प्रभावित लोगो को उचित मुआवजा दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे । मौके पर जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता विजय कुमार सिंह , उपाध्यक्ष शब्बीर अंसारी, संतोष सिंह ,प्रदीप महतो, फताब आलम सहित कई रैयत जिनमें मोहम्मद नासिर अंसारी, इस्लाम अंसारी, आफताब आलम ,अयूब अंसारी, कासिम मोहम्मद, तजमुल, जावेद ,निजाम अंसारी, इकराम अंसारी इत्यादि मौजूद थे।

बहानेबाजी नहीं.! पाबंद बने अधिकारी, 11:00 के बाद बैठक में अधिकारियों की नो एंट्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *