समस्तीपुर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के लिए चलाई जा रही हैं 65 स्पेशल ट्रेन : डीआरएम विनय श्रीवास्तव

समस्तीपुर, 10 नवंबर (आईएएनएस)। छठ पर्व के समापन के बाद यूपी-बिहार से लोग अपने कार्यक्षेत्र को लौटने लगे हैं। रेलवे स्टेशनों पर एक बार फिर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने भी कमर कस ली है। यात्रियों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए मंडल स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

बिहार के समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से 65 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों के बारे यात्रियों को जानकारी दी जा रही है। समस्तीपुर रेलवे मंडल प्रशासन ने महापर्व छठ के बाद जुट रही भीड़ नियंत्रण के लिए स्टेशन परिसर में यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया का निर्माण भी कराया है। यात्रियों को ट्रेनों के बारे में पर्याप्त जानकारी दी जा रही है।

डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने रविवार को आईएएनएस को बताया है कि 65 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह ट्रेनें यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता ले जाएंगी। स्टेशनों पर यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। स्टेशनों पर स्पेशल ट्रेनों के अलावा रेगुलर ट्रेनों के बारे में यात्रियों को जानकारी दी जा रही है। स्टेशनों पर टीटीई के साथ ही आरपीएफ और मेडिकल टीम को तैनात किया गया है।

जरूरतमंद यात्रियों के लिए एनजीओ द्वारा भोजन का प्रबंध भी किया जा रहा है। इसके साथ ही होल्डिंग एरिया में पानी की व्यवस्था की गई है, बैठने के लिए अस्थाई कुर्स‍ियां लगाई गईं हैं। स्टेशनों पर टिकट काउंटर बढ़ाया गया है। वेंडिंग मशीन भी बढ़ाई गई है। इसके साथ ही यूटीएस टिकट काउंटर को भी बढ़ाया गया है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। डीआरएम ने कहा क‍ि हमारी पूरी कोशिश है कि यात्री सकुशल अपने गंतव्य तक पहुंचें।

दिल्ली : जीटीबी अस्पताल हत्या मामले के मुख्य आरोपी फहीम उर्फ बादशाह गिरफ्तार

–आईएएनएस

डीकेएम/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *