बिहार में आज 7 लोगों की मौत डूबने से हो गयी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 19ता.बिहार : बिहार में आज 7 लोगों की मौत डूबने से हो गयी है। बिहार के समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और मुंगेर जिले से बड़ी खबर आ रही है। समस्तीपुर में नदी में डूबने से एक साथ तीन युवकों की मौत हो गयी है। वही मुजफ्फरपुर में भी तीन युवक मुर्ति विसर्जन के दौरान पोखर में डूब गये हैं। जबकि मुंगेर में एक किशोर गंगा नदी में डूब गया जिसकी तलाश जारी है मुजफ्फरपुर में 3 और समस्तीपुर में 3 युवकों की मौत हो गयी है। वही मुंगेर में एक किशोर की मौत डूबने से हो गयी है। मुजफ्फरपुर सकरा थाना क्षेत्र के इटहा रसूल नगर में मूर्ति विसर्जन के दौरान पोखर में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गयी है। सकरा थानाध्यक्ष राजू पाल के अनुसार तीनों युवकों की खोजबीन जारी है। अभी तक तीनों का शव बरामद नहीं किया जा सका है।

बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जाप सुप्रीमों पप्पू यादव ने उनके प्रतिमा का अनावरण किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *