83 मोबाइल बरामद, सत्यापन कर पुलिस ने धारकों को सौंपा मोबाइल

बेरमो अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह की पहल ने लौटाई मायूस चेहरे पर मुस्कान
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : बेरमो अनुमण्डल के क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न थानों में मोबाईल खोने से संबंधित शिकायते लगातार प्राप्त हो रही थी और लगातार मोबाईल खोने से संबंधित प्राप्त शिकायत को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बोकारो द्वारा सभी थाना प्रभारियों को खोया हुआ मोबाईल को सीई आई आर पोर्टल का उपयोग हुए अविलम्ब बरामद करने का आदेश दिया गया। फलतः प्राप्त आदेश के आलोक में विभिन्न थानों द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल-83 मोबाईल को बरामद किया गया। बरामद सभी मोबाईल धारकों को संबंधित थाना द्वारा सूचित कर रविन्द्र कुमार सिंह, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बेरमो के नेतृत्व में कार्यालय परिसर में सत्यापन कर धारकों को मोबाइल सौपा गया। मोबाइल चोरी या गुम होने से जहां धारकों के चेहरे पर मायूसी छाई थी आज वही चेहरे मुस्कान के साथ ही खिल उठे थे। बेरमो डीएसपी ने आमजनों से यह भी अपील कि अगर किसी व्यक्ति का मोबाईल गुम होता है या चोरी हो जाती है तो अविलम्ब थाना को सूचित करें एवं सरकार द्वारा जारी CEIR PORTAL पर जाकर वांछित विवरणी को भरें, अगर खोया या चोरी का मोबाईल किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उपयोग किया जाता है तो इसकी सूचना थाना एवं आवेदक को चला जायेगा। बरामद मोबाईल की सख्या बेरमो थाना से 06,गाँधीनगर से 02,बोकारो थर्मल 06 चन्द्रपुरा थाना 03,दुग्दा थाना 02
,नावाडीह थाना 03,पेंक नारायणपुर थाना 01,गोमिया थाना 01,कथारा ओपी० 04,चतरोचटटी 10,आई.ई.एल. थाना 01,महुआटॉड़ थाना 08,ललपनियां 01,जगेश्वर विहार 04,जरीडीह थाना 09,कसमार थाना 08,पेटरवार थाना 09 कुल
83 बरामद कर धारकों को सौंपा गया।

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










