थाईलैंड में 9वीं लंकांग-मेकांग सहयोग विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित

बीजिंग, 17 अगस्त (आईएएनएस)। 9वीं लंकांग-मेकांग सहयोग विदेश मंत्रियों की बैठक थाईलैंड के च्यांगमाई में शुक्रवार को आयोजित की गई। चीनी विदेश मंत्री वांग यी और थाईलैंड के विदेश मंत्रालय की स्थायी सचिव एकसिरी पिंटारुची ने बैठक की सह-अध्यक्षता की।

कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री सोक चेंदा सोफिया, लाओस के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री सेलुमक्से कोमासिथ, म्यांमार के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री यू थान स्वे, थाईलैंड की उप विदेश मंत्री गुयेन मिन्ह हैंग ने बैठक में भाग लिया।

वांग यी ने कहा कि लंकांग-मेकांग नदी बेसिन के छह देश ‘एक ही नदी का पानी पीते हैं और नियति के साथ निकटता से जुड़े हुए हैं।’ वे प्राकृतिक भागीदार और शाश्वत मित्रवत पड़ोसी हैं। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और पांच देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में, सभी पक्षों ने लंकांग-मेकांग देशों के लिए साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ावा दिया है और छह देशों के लोगों को ठोस लाभ मिला है। क्षेत्रीय स्थिरता और समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है।

वांग यी ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं केंद्रीय समिति के तीसरे पूर्णाधिवेशन में चीन द्वारा सुधारों को और अधिक गहरा करने और चीनी शैली के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए व्यवस्था की गई। आधुनिकीकरण की राह पर, हम लंकांग-मेकांग देशों के साथ साझा भविष्य वाले समुदाय को बढ़ावा देने को तैयार हैं।

बैठक में भाग लेने वाले सभी पक्षों ने लंकांग-मेकांग सहयोग द्वारा हासिल की गई सकारात्मक प्रगति की सराहना की। उनका मानना ​​​​है कि लंकांग-मेकांग सहयोग तेजी से विकसित हो रहा है और क्षेत्र में सबसे उपयोगी और ऊर्जावान तंत्र बन गया है। सभी पक्षों ने लंकांग-मेकांग सहयोग विशेष कोष के माध्यम से बड़ी संख्या में व्यावहारिक सहयोग परियोजनाओं का समर्थन करने पर चीन की अत्यधिक सराहना की, जो क्षेत्रीय विकास अंतर को प्रभावी ढंग से कम कर सकता है, आसियान एकीकरण प्रक्रिया को बढ़ावा दे सकता है और सभी देशों के लोगों को लाभान्वित कर सकता है।

ऑस्ट्रेलिया: सरकार का स्कूल में बुलिंग की राष्ट्रीय समीक्षा का आदेश

बैठक में एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति और जल संसाधनों, वायु की सफाई और सीमा-पार अपराधों से निपटने पर सहयोग को गहरा करने पर तीन बयान जारी किए गए, ‘लंकांग-मेकांग सहयोग पंचवर्षीय कार्य योजना (2023-2027) की 2023 कार्यान्वयन प्रगति रिपोर्ट’, ‘लंकांग-मेकांग सहयोग विशेष कोष द्वारा समर्थित परियोजनाओं की सूची-2024’, ‘लंकांग-मेकांग कृषि सहयोग कार्य योजना के कार्यान्वयन पर तथ्यों की सूची’ और छह-राष्ट्र थिंक टैंक रिपोर्ट ‘लंकांग-मेकांग देशों के लिए साझा भविष्य वाले समुदाय का निर्माण : सामान्य दृष्टि और व्यावहारिक पथ’ भी जारी हुए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *