प्रसूति के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, सदर अस्पताल के डॉक्टर पर लगा लापरवाही का आरोप

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 15ता०बोकारो। बोकारो सदर अस्पताल में निरंतर डॉक्टर के ऊपर सवाल उठाते आए हैं। ऐसा ही मामला प्रसूति के बाद महिला की हुई मौत का आरोप सदर अस्पताल के डॉक्टर के ऊपर लगाया गया परिजनों के अनुसार कल गुरुवार को बोकारो के दुंदी बाद के रहने वाले राबड़ी देवी को प्रस्तुति के लिए बोकारो सदर अस्पताल लाया गया था जहां नॉर्मल डिलीवरी की बात कहने के बाद ऑपरेशन कर डिलीवरी कराया गया जहां आज शुक्रवार की सुबह महिला की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें नर्स के द्वारा इंजेक्शन दिया गया इसके कुछ देर बाद ही महिला का शरीर नीला पड़ गया और उसकी मौत हो गई। मृतक महिला के पति गोलू कुमार ने बताया कि यहां टाइम पर डॉक्टर मौजूद नहीं रहते है और इलाज में भी लापरवाही की जाती रही है जिस लापरवाही के चलते आज मेरी पत्नी की मौत हुई है और जब तक दोषी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती हम अपनी पत्नी का शव नहीं उठाएंगे वही परिजनों के हंगामा के बाद वीडियो मिथिलेश कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझाने की कोशिश की इसके बाद कमेटी बनाकर बैठक करने की बात कही और लापरवाही के आरोप पर जांच करने की बात कही। विडियो मिथलेश कुमार ने कहा की जांच की जाएगी और यदि दोषी पाएंगे तो कार्रवाई भी की जाएगी। परिजनो को उन्होंने सबसे पहले पोस्टमार्टम करने के लिए कहा लेकिन परिजन कार्रवाई करने के बात पर अड़े रहे और कारवाई के बाद ही पोस्टमार्टम करने की बात कहते रहे।

 

मो• ज्याऊद्दीन धनबाद मंडल के पीएनएम प्रभारी नियुक्त।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *