धवैया पंचायत में स्कूली बच्चों के बीच मुखिया ने किया साईकिल वितरण

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : गोमिया प्रखंड अंतर्गत धवैया पंचायत के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बुधवार को झारखंड सरकार के उन्नति का पहिया योजना के तहत मुखिया तेजलाल महतो ने स्कूली बच्चों के बीच 41 साईकिल का वितरण किया। इस दौरान मुखिया ने कक्षा आठवीं के छात्र छात्राओं से बातचीत की और प्रतिदिन स्कूल आने की बच्चों को नसीहत दी। वहीं स्कूल के प्रधानाध्यापक मुन्शी कुमार ने स्कूली बच्चों को शिक्षा की महत्ता को बताया। मौके पर पीरामल फाउंडेशन के अभिषेक शिवहरे ने स्कूली बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने की शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक चक्रधारी प्रसाद, धनश्याम महतो, डब्लू कुमार, सुनील कुमार महतो, तुलसी प्रसाद मांझी, बुधन करमाली, मो. तजामुल्ल अंसारी, रामप्रसाद महतो, जब्बर अंसारी, गफ्फार अंसारी, कुलदीप महतो, शोओ कुमार महतो, लखन कुमार, अनिल कुमार समेत अन्य लोग मौजुद थे।










