उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई ,हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 7 लाख रुपए की शराब बरामद

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 15ता.मुजफ्फरनगर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 7 लाख रुपए की शराब बरामद की और दो तस्कर अंकित और मंजित को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने 90 पेटी अवैध शराब जब्त की है। शराब हरियाणा से कैंटर में मेडिकल ऑक्सीजन सप्लाई करने की मशीन के चैंबर के अंदर छिपाकर लाई जा रही थी। आरोपी हरियाणा से अवैध शराब की तस्करी कर मुजफ्फरनगर के रास्ते बिहार जा रहे थे। जब्त शराब की कीमत 7 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस को सूचना मिल रही थी कि एक कैंटर से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। लोकल इंटेलिजेंस, बीट पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर एक कैंटर को पकड़ लिया। इस दौरान शराब बरामद हुई और दो गिरफ्तार हुए।

शराबबंदी के बाद शराब पर पहरा कड़ा होने के बाद,कटिहार पुलिस क्षेत्र के दो अलग-अलग जगह छापेमारी कर प्रतिबंधित कफ सिरप का बड़ा जखीरा बरामद किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *