मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से हुई लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 19ता.पटना (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग- अलग क्षेत्रों में वज्रपात की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से हुई लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मृतकों की पहचान मनीष कुमार, प्रिंस कुमार, रोहित कुमार, सिधेश्‍वर यादव, हरेंद्र सिंह और युगल राम के रूप में की गई है।मुख्यमंत्री ने लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्‍होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अविलंब मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं।

बगहा एवं रामनगर रेलवे स्टेशन पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *