दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई. देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गयी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 4ता.बिहार | थाना क्षेत्र के आलमपुर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई. देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गयी.पंचायत अंतर्गत कन्हरिया गांव के निकट बाइक गैरेज में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई. देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गयी. कुसहा गांव निवासी नवाजिश हुसैन बाइक बिक्री के बाद एग्रीमेंट के लिए पहुंचे थे. जहां रजिस्ट्री ऑफिस के मुंशी की उपस्थिति में दस्तावेज तैयार किया जा रहा था. इसी बीच कुसहा के सुबोध यादव गांव के निकट बाइक गैरेज में अपनी गाड़ी के पंचर बनाने के लिए पहुंचे थे. किसी बात को लेकर दोनों में कहां सुनी हो गई, देखते ही देखते मामला मारपीट में तब्दील हो गया. इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोट आई है. ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी आजमनगर पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही आजमनगर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार झा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों पक्षों के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया. कुछ लोगों द्वारा दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना को धार्मिक रंग देने लगे. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

111 अभ्यर्थीयों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *