जहानाबाद में 18 वर्षीय स्कूली छात्रा का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंटे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 26ता.जहानाबाद : जहानाबाद में 18 वर्षीय स्कूली छात्रा का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंटे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात के वक्त घर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार के लोग जब घर लौटे तो लड़की का शव कमरे में फंदे से लटका पाया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक छात्रा की पहचान घोषी बाजार की रहने वाली 10वीं की छात्रा ईशा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ईशा का परिवार पिछले तीन-चार साल से शकूराबाद बाजार में किराए पर कमरा लेकर रहता था। मंगलवार की रात परिवार के लोग किसी रिश्तेदार को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी गए थे। बुधवार की सुबह जब परिवार के लोग वापस घर लौटे तो ईशा का शव कमरे में फंदे से लटका पाया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा के शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लेने का भरोसा दिलाया है। छात्रा की मौत के बाद इलाके में लोगों के बीच चर्चा का बाजार गर्म है, जितने लोग उतनी तरह की बातें हो रही हैं।

आईसीआईसीआई बोर्ड में 12वीं परीक्षा में तरन्नुम ने सफलता हासिल कर बैरगनिया की नाम किया रौशन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *