बिहार का पहला आटा मिल है जिसमें गेहूँ को धो कर पिसा जाता है – डॉ शम्भू नाथ सिकरिया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 01ता.अवनीश श्रीवास्तव पूर्वी चम्पारण
मोतिहारी l राधा फलावर मिल प्राइवेट लिमिटेड की आधुनिक आटा उत्पादन ईकाई एवं सोयाबीन से सोया पनीर और सोया उत्पाद बनाने वाली इकाई का शुभारंभ माननीय लोकप्रिय विधायक सह पूर्व मंत्री श्री प्रमोद कुमार जी के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश अस्थाना एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्र किशोर मिश्रा तथा श्री राजेंद्र गुप्ता के साथ नगर निगम के उप मेयर डॉक्टर लालबाबू प्रसाद ने मिल के निदेशक यमुना सिकारिया के साथ शुभारंभ किया गया l इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्ति के साथ व्यवसाय वर्ग उपस्थित थे मंच का संचालन मिल के अध्यक्ष डॉक्टर शंभू नाथ सिकारिया ने किया l मिल के शुभारंभ के पूर्व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई l और इसके साथ – साथ इस अमृत कलश यात्रा के समापन समारोह को भी मनाया गया l सिकरिया ने कहा कि भविष्य के गर्भ में इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर हमे अपनी मिट्टी और देश के प्रति प्रेम और स्नेह के लिए प्रेरित करेगा और इसी के साथ आज प्रधानमंत्री के द्वारा युवा भारत का संकल्प जो लिया गया उसे पूरा करने के लिए शपथ लिया गया l श्री सिकरिया ने कहा कि आज जो भारत की बंद आटा मिल आरंभ हुई है इसका श्रेय माननीय प्रधानमंत्री जी को जाता है l क्यों कि उनके द्वारा भारत की मिलों को सस्ते दर पर एफसीआई से गेहूं दिया जा रहा है l इसी कड़ी में श्री सिकारिया ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के साथ हीं हमारे लोकप्रिय सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री भाई राधा मोहन जी का भी योगदान रहा है l इसके लिए तालियों की गड़गडाहट से प्रधानमंत्री जी एवं सांसद जी को शुभकामना दी गई l श्री सिकरिया जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का संकल्प सस्ते दर पर आटा उपलब्ध कराना है इसके लिए ₹ 28 किलो कि दर से आटा की बिक्री एवं 125 रुपए किलो की दर से सोया पनीर की बिक्री की घोषणा श्री सिकारिया के द्वारा की गई l
श्री सिकारिया ने कहा कि बिहार की पहली यह आटा मिल है जिसमें गेहूं की धुलाई होती है और चोकर युक्त शुद्ध आटा संजीवनी गोल्ड के नाम से थैली में दिया जाएगा lअंत में पूर्व मंत्री सह विधायक समारोह के मुख्य अतिथि श्री प्रमोद कुमार ने आम जनता को यह संदेश दिया कि शुद्ध चोकर युक्त चक्की आटा संजीवनी गोल्ड ₹ 28 किलो की दर से और 125 रुपए किलो दर से पनीर आप लोग यहां से प्राप्त करें स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए यह अत्यंत आवश्यक है और साथ में मिल के निर्देशक श्री यमुना सिकारिया जी को धन्यवाद कोटि-कोटि बधाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना का आशीर्वाद दिया l









