न्याय विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम से जुड़े लोग बाल यौन शोषण के विरुद्ध बने जागरूक

अवनीश श्रीवास्तव
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 2ता.मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण। प्रखण्ड सुगौली, मासूम बच्चों के साथ हो रहे अपराध व हिंसा को लेकर न्याय विभाग द्वारा आयोजित 20वीं राष्ट्रीय वेबिनार के अवसर पर ग्राम पंचायत दक्षिणी सुगांव वसुधा केन्द्र पर यूट्यूब चैनल व फेसबुक लाइव के माध्यम से बाल यौन शोषण के विरुद्ध हितधारकों का संवेदीकरण पर कार्यक्रम प्रसारित की गई। नई दिल्ली से प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को ग्रामीणों ने खूब पसंद किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को जागरूक करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सह स्वयंसेवक अवधेश कुमार गुप्ता ने गुड टच और बैड टच, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल दु‌र्व्यवहार, बाल तस्करी, बाल अधिकार, चाइल्ड लाइन 1098 के बारे में बताया गया। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों व बच्चों को बताया गया बताया कि समाज में लोग चाकलेट, टाफी, बिस्किट या अन्य किसी चीज का लालच देकर बच्चों को बहलाते, फुसलाते हैं और गलत हरकत करते हैं। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि आप अपने बच्चों को कहे कि अगर कोई व्यक्ति गलत तरीके से टच करता है तो, इस स्थिति में जोर से चिल्लाना चाहिए, उसका विरोध करना चाहिए और सुरक्षित स्थान की ओर भागना चाहिए। गलत तरीके से छूने वालों को हमेशा मना करना चाहिए और इसकी जानकारी अपने माता-पिता को देनी चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि आपलोग घर के अलावा बाहरी व्यक्ति से किसी भी तरह की चीज नहीं लेने से बचें। घर पर अकेले होने पर बाहर के लोगों या अजनबी के लिए दरवाजा नहीं खोलने, नाम, पता नहीं बताने की सलाह दी। बच्चों को चाइल्ड लाइन की जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे बच्चे जो किसी मुसीबत में फंसे हो तो तत्काल सहायता के लिए चाइल्ड लाइन नंबर 1098 पर कॉल करें। इसके साथ ही टेली लॉ योजना से बच्चों को मिलने वाली कानूनी सहायता, पशुपालन से मिलने वाली लाभ, राष्ट्रीय लोक अदालत, आयुष्मान हेल्थ कार्ड, किसान सम्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। वही मौके पर उपस्थित महिलाओं ने न्याय विभाग के प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर टेली लॉ सीएससी पीएलवी नीतू कुमारी सर्राफ, ममता देवी, रजनी देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

बिहार में डेंगू के मामलों की संख्या 13,000 से अधिक हो गई है और पिछले 24 घंटों में अधिक मरीज सामने आए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *