नगर निगम पदाधिकारियों ने किया छठ घाट का निरिक्षण

अवनीश श्रीवास्तव
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 3ता.मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण। मोतिहारी नगर आयुक्त, नगर निगम, द्वारा छठ पर्व के मद्देनजर नगर प्रबंधक के साथ छठ घाटों का निरीक्षण किया गया l सिंघिया पोखरा, जानपुल पोखरा , एकौना मठ पोखर , दुर्गा मंदिर , चांदमारी पोखरा,चीलवनिया पोखरा तथा एस एन एस कॉलेज का निरीक्षण किया गया l इन सभी पोखरों में सफाई का कार्य चल रहा है , इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर एक चैइलाहा एवं वार्ड नंबर 2 के पोखरा का भी भौतिक सत्यापन किया गया तथा साफ सफाई कार्य करने हेतु संबंधित वार्ड, जमादार एवं सफाई कर्मी को निर्देश दिया गया । दोनों आउटसोर्सिंग एजेंसी को सभी घाटों पर सफाई हेतु मानवबल एवं संसाधन की संख्या को बढ़ाकर 5 दिनों के अंदर सफाई पूर्ण करने का निर्देश दिया गया l डायट एवं नरेगा घाट पर संबंधित एजेंसी को कल से न्यूनतम 10 श्रमिकों एवं दो ट्रैक्टर प्रति घाट लगाने का निर्देश दिया गया , ताकि साफ – सफाई कार्य ससमय पूर्ण किया जा सके l उन्होंने कहा कि खतरनाक घाटों एवं गहरे पानी वाले घाटों को चिन्हित कर बांस, बल्ला लगाकर छठ व्रतियों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए ।

राजद की मानसिकता समाज में भेद कराने की: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *