सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष ने लगाई फांसी हुई मौत

कृपा शंकर पांडेय.चोपन/ सोनभद्र– मंगलवार/वुधवार की रात कस्बा निवासी शुसील उपाध्याय पुत्र बुंदेल उपाध्याय उम्र लगभग 38 वर्ष अपने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया जैसे ही इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया |प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुसील उपाध्याय पुत्र बुंदेल उपाध्याय समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष रह चुके हैं और नगर में ही अपनी फर्नीचर की दुकान चलाते थे बिते कुछ माह पूर्व उनकी पत्नी का भी बिमारी से निधन हो चुका है मृतक के तीन लड़की और दो लड़के हैं बताया जाता है कि मृतक रात में घर पर भोजन करके अपने कमरे में सोने चला गया और उसी दरम्यान रात में किसी समय साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से झूल गया भोर में उसके कर्मचारी ने देखा तो सन्न रह गया उसने तत्काल सूचना परिजनों को दी आनन फानन में परिजनों ने चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया वहीं परिजनों द्वारा पुलिस को सुचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया उधर घटना की सुचना मिलते ही भारी संख्या में शुभचिंतकों ने घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट किये |

जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *