वल्नरेबल क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण कर संवेदनशील मतदाताओं का करें चिन्हीकरण, लापरवाही पर होगी जवाबदेही तय- जिलाधिकारी चर्चित गौड़

Media House सोनभद्र-जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत वल्नरेबिलिटी मैपिंग (संवेदनशीलता मानचित्रण) के संबंध में सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण दो पालियों में संपन्न हुआ। प्रथम पाली में ओबरा एवं घोरावल विधानसभा क्षेत्रों तथा द्वितीय पाली में दुद्धी एवं रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं वल्नरेबिलिटी मैपिंग मैनुअल के अनुरूप संवेदनशील क्षेत्रों, मतदाताओं एवं मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के चिन्हीकरण तथा प्रभावी निरोधात्मक एवं विधिक कार्रवाई के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने निर्देशित किया कि सभी सेक्टर अधिकारी अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण कर वल्नरेबिलिटी मैपिंग की कार्यवाही पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करें। ऐसे मतदाताओं अथवा मतदाताओं के समूहों को चिन्हित किया जाए, जिन्हें मतदान के दौरान किसी भी प्रकार के भय, दबाव अथवा प्रलोभन दिए जाने की आशंका हो। साथ ही, ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक एवं विधिक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 एवं लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दौरान चिन्हित वल्नरेबल क्षेत्रों, पूर्व में प्राप्त शिकायतों तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वल्नरेबिलिटी मैपिंग मैनुअल में उल्लिखित सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मैपिंग की कार्यवाही की जाए। क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर निर्धारित प्रारूप में स्पष्ट एवं तथ्यपरक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जन-जन को किया जा रहा है लाभान्वित-मण्डला आयुक्त 

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को बिना किसी भय, दबाव अथवा बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *