साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को ₹1,00,000/- की शत-प्रतिशत धनराशि वापस कराई गई

Media House सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर ठगी के पीड़ितों की धनराशि वापस कराने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन/नोडल ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन गोपाल गुप्ता के नेतृत्व में थाना चोपन की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
आवेदक विनय कुशवाहा पुत्र लल्लू प्रसाद कुशवाहा, निवासी बारी, डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र के साथ दिनांक 04.06.2026 को ट्रक का चालान जमा करने के नाम पर यूपीआई के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से ₹1,00,000/- की धनराशि निकाल ली गई थी। उक्त साइबर धोखाधड़ी के संबंध में पीड़ित द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना चोपन की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा प्रकरण की गहन जांच एवं तकनीकी विश्लेषण किया गया। इस दौरान संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शन को ट्रेस करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर आवश्यक ई-मेल एवं नोडल पत्राचार किया गया तथा ठगी गई धनराशि को होल्ड/फ्रीज कराते हुए नियमानुसार रिवर्सल की कार्यवाही कराई गई।
थाना चोपन पुलिस की प्रभावी एवं समन्वित कार्यवाही के फलस्वरूप पीड़ित की साइबर ठगी की संपूर्ण धनराशि ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) सफलतापूर्वक उसके मूल बैंक खाते में वापस कराई गई। अपनी संपूर्ण धनराशि वापस पाकर पीड़ित द्वारा थाना चोपन पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
वापस कराई गई धनराशि – ₹1,00,000/-।
पुलिस टीम का विवरण-
1. गोपाल जी गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 अभयनाथ यादव, साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
3. म0आ0 शैलजा सिंह, साइबर हेल्प डेस्क, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
साइबर जागरूकता एवं एपीके फाइल से बचाव हेतु विशेष सुझाव-
🔸 किसी भी अज्ञात स्रोत अथवा नंबर से प्राप्त एपीके (APK) फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें।
🔸 मोबाइल की सेटिंग में Unknown Sources/Install Unknown Apps विकल्प को बंद रखें।
🔸 किसी भी ऐप को अनावश्यक परमिशन (SMS, कॉल, स्क्रीन एक्सेस आदि) देने से बचें।
🔸 किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, एटीएम पिन अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।









