केसरिया थाना की पुलिस ने ट्रक लूट कांड में शामिल बदमाश को किया गिरफ्तार

अवनीश श्रीवास्तव
मीडिया हाउस 21ता.मोतिहारी lजिला के केसरिया थाना की पुलिस ने ट्रक लूट कांड में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने बताया है कि गिरफ्तार बदमाश मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पटखौलिया निवासी राजकुमार सिंह उर्फ शिवम कुमार है। छापेमारी टीम में चकिया के डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सुनील कुमार, दारोगा रामशरण प्रसाद व पुलिस बल के जवान शामिल थे। बता दें कि बीते 10 सितंबर को हथियारबंद बोलेरो सवार बदमाशों ने केसरिया थाना के मोहम्मदपुर गांव के पास से ट्रक को लूट लिया था। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 सितंबर 23 को मुफस्सिल थाना के पटखौलिया गांव के पास से ट्रक को बरामद कर लिया था। इस दौरान पुलिस ने पटखौलिया गांव निवासी अंगेश शर्मा को गिरफ्तार किया था। बताया कि पुलिस अन्य फरार चल रहे बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

12 जनवरी के बिहार बंद का बीपीएससी छात्रों और दुकानदारों का समर्थन- पप्पू यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *