यादव महासभा के जिला अध्यक्ष बने पी.डी.यादव

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी भिवंडी-भिवंडी के युवा समाजसेवी और भाजपा नेता पी. डी. यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा थाणे जिला का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर थाणे जिले तमाम स्वाजातीय बंधुओ ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है, पी. डी. यादव तमाम सामाजिक व धार्मिक संगठन से जुड़कर लम्बे समय से सामाजिक व धार्मिक कार्य मे सक्रिय है, पी. डी. यादव उत्तर यादव युवा संघ के भिवंडी अध्यक्ष रह चुके है, फिलहाल पी. डी. यादव भारतीय जनता पार्टी भिवंडी के प्रसिद्धि प्रमुख है , पी. डी. यादव के सराहनीय सामाजिक कार्य को देखते हुए अखिल भारतीय यादव महासभा के मुबंई प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट किलाचंद यादव ने भिवंडी के उत्सव गार्डन होटल मे भिवंडी और मुबंई के सम्मानित स्वाजातीय बंधुओ की उपस्थिति मे अखिल भारतीय यादव महासभा का थाणे जिला अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा करते हुए नियुक्ति पत्र दिया, इस नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पी. डी. यादव ने अखिल भारतीय यादव महासभा के मुबंई प्रदेश अध्यक्ष किलाचंद यादव के साथ-साथ शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है, इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए भारी संख्या मे थाणे जिले के भिवंडी, कल्याण, सहित आसपास के स्वाजातीय बंधुओ ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है

धार्मिक,ऐतिहासिक,पर्यटक व सार्वजनिक स्थलों को साफ कर कराएं सुशोभन कार्यक्रम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *