विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान का दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह बीदर में होगा-डॉ. गोकुलेश्वर द्विवेदी

Media House प्रयागराज- विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज, उत्तर प्रदेश तथा गुरु नानक स्नातक एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीदर, कर्नाटक के संयुक्त तत्वावधान में 27 एवं 28 नवंबर 2026 को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन गुरु नानक स्नातक एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीदर में होगा। इसमें देश-विदेश के साहित्यकार, शिक्षाविद् एवं हिंदी प्रेमी भाग लेंगे।

संस्थान के सचिव डॉ. गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी ने बताया कि 27 नवंबर को प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि कोंकण रेलवे के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संतोष कुमार झा होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरु नानक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की उपाध्यक्ष डॉ. रेशम कौर उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की प्रस्तावना डॉ. गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी प्रस्तुत करेंगे तथा अध्यक्षता गुरुद्वारा श्री नानक झीरा साहिब के अध्यक्ष डॉ. बलवीर सिंह करेंगे।

द्वितीय सत्र में ‘दक्षिण भारत की भाषाएं और हिंदी का उनके साथ आंतरिक संबंध’ विषय पर संगोष्ठी होगी। इसमें काठमांडू नेपाल की डॉ. श्वेता दीप्ति, महाराष्ट्र के डॉ. धन्य कुमार बिराजदार तथा मंगलूर विश्वविद्यालय कॉलेज, कर्नाटक के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. नागरत्न एन. राव अपने विचार रखेंगे। अध्यक्षता डॉ. विजयलक्ष्मी रामटेके करेंगी।

28 नवंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रस्तुतियां होंगी। इनमें संस्थान के सदस्य, पदाधिकारी और आमंत्रित अतिथि भाग लेंगे। इसके बाद अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि बीदर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बीएस बिरादर, विशिष्ट अतिथि भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी एवं उपायुक्त शिल्पा शर्मा तथा अतिथि के रूप में गुरु नानक फर्स्ट ग्रेड कॉलेज बीदर की प्राचार्य डॉ. श्यामला वी. दत्ता उपस्थित रहेंगी। अध्यक्षता डॉ. विजयलक्ष्मी रामटेके करेंगी।

विधान भवन की विद्युत आपूर्ति और सुदृढ़ करने हेतु अध्यक्ष ने दिये कड़े निर्देश-किया निरीक्षण

आयोजन मंडल में डॉ. विजयलक्ष्मी रामटेके अध्यक्ष, डॉ. गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी अधिवेशन संयोजक एवं सचिव, डॉ. रंजीत सिंह अरोड़ा आयोजन प्रभारी, प्रोफेसर डॉ. सुमा टी.आर. सह-प्रभारी तथा हेमा सुल्तानपुरे उप-प्रभारी की भूमिका निभाएंगी। इनके अतिरिक्त जय कला ए., रामकृष्ण के.एस., सविता, पुष्पा श्रीवास्तव और लक्ष्मी वैष्णव भी आयोजन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *