मिशन दक्ष का जिलास्तरीय कार्यक्रम का किया गया आयोजन

अवनीश श्रीवास्तव
मीडिया हाउस 2ता.मोतिहारी। शिक्षा विभाग सचिव, बिहार बैधनाथ यादव,जिलाधिकारी – सह – अध्यक्ष, मिशन दक्ष द्वारा समाहरणालय मोतिहारी अवस्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार, मोतिहारी में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ” मिशन दक्ष ” का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जलित कर किया गया । मिशन दक्ष के तहत आज से कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के कमजोर छात्रों की विशेष कक्षा प्रारंभ की जा रही है, जिले भर में 3247 विद्यालयों से छात्र – छात्राएं चिन्हित हुए हैं ,जिन्हें 12407 शिक्षकों द्वारा विशेष कक्षा के माध्यम से अपने कक्षा के अनुरूप दक्ष किया जाएगा l सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता/ मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता प्रबंधन सुनिश्चित करते हुए छात्रों को शिक्षक अपने बेहतर व्यवहार से दक्ष बनाएं ।
जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधन इकाई मिशन दक्ष कार्यक्रम को सफल बनाएं । इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के कर्मी उपस्थित थे ।

सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति को पोस्टमार्टम कराने के बजाये नहर में फेंके जाने के मामले में पटना हाईकोर्ट ने स्वत संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से जवाब तलब किय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *