भाजपा के सभी मण्डलों की कार्यसमिति बैठक

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र द्वारा जिला कार्यालय पर सभी मण्डल प्रभारी की बैठक सम्पन्न हुई बैठक मे विगत दिनों से चल रहे अभियानों की विस्तृत चर्चा किया गया और आगामी पार्टी के अभियानों के संदर्भ में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी द्वारा बताया गया कि सभी मण्डलों की कार्यसमिति बैठक एक दिन मे करनी है। जिसमें सभी अभियानों की चर्चा करते हुए शक्ति केन्द्र व बूथ समिति के विषय मे रिपोर्ट तैयार करना होगा।

बैठक के उपरान्त राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व प्रचारक एवं भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री हृदयनाथ सिंह के निधन व क्षेत्रीय संगठन मंत्री बिहार व झारखण्ड नागेन्द्र जी के माताजी के निधन एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला संघचालक हर्ष अग्रवाल की माता जी के निधन पर सभी लोगो ने 2 मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

बैठक व श्रद्धांजलि सभा मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल, अशोक कुमार मौर्या, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, कन्हैया जायसवाल, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विशाल पाण्डेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेन्द्र पटेल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अमरेश चेरो, रामनिवास तोमर, बृजेश पाण्डेय, कैलास तिवारी, कमलेश चौबे, दयाशंकर पाण्डेय, बृजेश श्रीवास्तव सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खनन मामला-सोनभद्र जिलाधिकारी व सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड 29 मार्च को NGT में तलब.! जाँच मे खामियों से नाराजगी.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *