राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

कृपा शंकर पांडेय, मीडिया हाउस ओबरा-स्वामी सत्यानन्द सरस्वती सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल (अय्यप्पा), ओबरा-सोनभद्र में “राष्ट्रीय युवा दिवस” के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी मे कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपने वैज्ञानिक प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी मे विभिन्न विषयों के लगभग 100 मॉडल प्रस्तुत किये गये।

विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन एस0डी0एम0 ओबरा प्यारे लाल मौर्या , सी0ओ0 ओबरा डॉ0 चारू द्विवेदी , डिप्टी कमांडेट सी0आई0एस0एफ0 फायर ओबरा पी0के0 सिन्हा , बी0ई0ओ0 चोपन सुनील कुमार , नगर पंचायत अध्यक्षा चांदनी देवी ने दीप प्रज्वलित कर तथा स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षा प्रानमती देवी , दुर्गावती देवी तथा रमेश सिंह यादव , इंण्डियन बैंक ओबरा के ब्रान्च मैनेजर जगदीप कुमार आजाद , पी0एन0बी0 के ब्रान्च मैनेजर मंजीत ,सेक्रेड हर्ट स्कूल ओबरा की प्रधानाचार्या, शिक्षा निकेतन के प्रधानाचार्य तथा सभी सम्मानित अभिभावको ने उपस्थित होकर बच्चो का उत्साहवर्धन किया । इस अवसर पर ओबरा राजकीय डिग्री कालेज के प्रोफेसर डॉ0 महिप कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई ।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक स्वामी जी, प्रधानाचार्य शंकर जी सिंह उपप्रधानाचार्या संध्या गिरि , किरण सिंह गौर , अंजु गुप्ता ,अम्बिका गिरि, दुर्गावती देवी, राकेश कुमार, रचना उपाध्याय, सिद्धार्थ शंकर तिवारी, शुभांशु पाठक , ब्रिजेश कुमार , डॉ0 शालिनी चैहान , डॉ0 निधि जायसावल, राहुल मिश्रा , रितेश कुमार ,इमतियाज, प्रभाकर, ऐरिक , तन्वी श्रीवास्तव , मनीष कुमार ,रविकान्त गुप्ता , उत्तम , सुधा मिश्रा , श्वेता पाण्डेय , श्वेता मिश्रा , रमेश प्रसाद , निर्मला देवी, प्रियंका शुक्ला, अदिति गुप्ता, नेहा सिंह, विजय कुमार , तिजुराम इत्यादि लोगो ने उपस्थित होकर छात्र छात्राओ को प्रेरित किया।

Sonebhadra. शराब की तस्करी कर बिहार ले जा रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार, 35 पेटी व 5 बोरे मे (1828 पाउच) बरामद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *