“प्राउड ऑफ़ माय बीएलओ” तथा “सीनियर वोटर्स वॉइस” के नाम से चलाए गए दो सोशल मीडिया अभियानों को मिली सराहना

ब्यूरों-मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी रांची-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के निर्देश और मार्गदर्शन में पिछले दिनों झारखंड राज्य में चलाए गए सोशल मीडिया अभियानों की सराहना पूरे देश में हुई।
दरअसल राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिल्ली में हुए राष्ट्रीय कार्यक्रम के आयोजन में देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रांची के सिस्टम एनालिस्ट श्री एस एन जमील को इन्नोवेटिव अवार्ड प्रदान किया गया। उक्त अवार्ड मतदाता जागरूकता को लेकर चलाए गए सोशल मीडिया अभियान “ProudOfMyBLO” तथा “SeniorVotersvoice” के लिये दिया गया।
इस पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि यह नेशनल अवार्ड उस हर व्यक्ति का अवार्ड है जिसने इन हैशटैग अभियानों में हिस्सा लिया था। इसलिए इस अवार्ड का श्रेय अभियान के सभी भागीदार मतदाताओं को जाता है। इन अभियानों में सरकारी अधिकारियों, मीडिया कर्मियों, महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं सभी ने भाग लिया था। उन्होंने कहा कि आगे भी इस प्रकार के सोशल मीडिया अभियान जागरूकता के उद्देश्य से चलाए जाते रहेंगे।

कर रहे थे प्लांट में चोरी, सीआईएसएफ ने धर दबोचा, तीन चोर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *