अयोध्या के लिए दुसरी जत्था राम भक्त बोकारो से हुए रवाना

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 27ता०बोकारो : आस्था ट्रेन के जरिए बोकारो रेलवे स्टेशन से राम भक्तो की दूसरी खेप अयोध्या के लिए रवाना हुई। इससे पहले 5 फरवरी को 1271 राम भक्त बोकारो से अयोध्या के लिए निकले थे। और आज ये दूसरी खेप है जो बोकारो रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया। 851 राम भक्तो को बोकारो रेलवे स्टेशन से भाजपा के जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने हरी झंडी दिखाकर अयोध्या नगरी के लिए रवाना किया। जहां राम भक्तो के लिए खाने पीने और रहने की व्यवस्था की गई है इसके लिए प्रत्येक राम भक्तो को 1100 रुपए चुकता करना पड़ा है। प्रभु श्री राम के दर्शन करने के बाद इस आस्था स्पेशल ट्रेन के जरिए दो दिन बाद राम भक्तो की वापसी होगी। बोकारो रेलवे स्टेशन में राम भक्तो की काफी भीड़ देखी गई जहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। इस दौरान जय श्री राम के नारे से पूरा स्टेशन गुंजमान रहा। इस ट्रेन में सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। इस दौरान राम भक्तो ने कहा की 500 साल के बाद ये दिन देखने को मिल रहा है जहां राम मंदिर में प्रभु श्री राम के दर्शन करने और पूजा करने का शोभाग्य मिला है इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी जी को बहु – बहुत धन्यवाद दिया है।

 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर शिल्पकारों के गांव पहुंचा जिला प्रशासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *