दो गुटों के बीच हुई वर्चस्व की लड़ाई में हरवे हथियार से लैस तीन गिरफ्तार
मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : दो गुटों में हुए वर्चस्व की लड़ाई में हरवे हथियार के साथ आए 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें मनु राय उर्फ मनु भमिहार, हर्षित कुमार, मुकुल ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि सिटी थाना के सेक्टर 3 सी में दो गुटों में हरवे हथियार से लैस होकर मारपीट हो रही है जिसमें कोई अप्रिय घटना भी घट सकती है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक बोकारो द्वारा पुलिस उपाधीक्षक को अविलम्ब एक पुलिस टीम लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिया गया। निर्देशानुसार पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो पुलिस वाहन देखकर मारपीट कर रहे सभी इधर उधर भागने लगे। भागने के क्रम में पुलिस टीम द्वारा द्वो व्यक्ति मनु भुमिहार एवं हर्षित कुमार को पकड लिया गया। पकडाये दोनों व्यक्तियों को थाना लाने के कम में 3-4 बाईक में सवार होकर करीब 8-10 व्यक्ति थाना गेट के करीब पहुंचे। संदेह होने पर पुलिस पार्टी द्वारा जब बाईक सवार लोगों को पकडने का प्रयास किया गया तो सभी भागने लगे। भागने के क्रम में एक बुलेट पर सवार मुकुल ठाकुर नामक व्यक्ति को पकड लिया गया। पकडाये व्यक्ति के तलाशी लेने पर उसके कमर से एक देशी कट्टा, लोडेड एक जिंदा कारतुस एवं एक धारदार भुजाली बरामद हुआ। पकडाये व्यक्ति द्वारा बताया गया कि सेक्टर 3 में हो रहे मारपीट में मनु भुमिहार एवं अमन यादव के कहने पर हथियार लेकर आये थे। एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि मनु राय उर्फ मनु भूमिहार का अपराधिक इतिहास भी रहा है और बी०एस० सिटी थाना में मामला दर्ज है।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










