सुशील मोदी को कैंसर, एक्स पर लिखा- ‘अब बताने का समय आ गया है

मीडिया हाउस 4ता.बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी इस बार के लोकसभा चुनाव में सक्रिय भागीदारी नहीं निभा पाएंगे. दरअसल सुशील कुमार मोदी पिछले 6 महीने से कैंसर से पीड़ित हैं, इसलिए उन्होंने इस चुनाव में पार्टी के लिए कुछ नहीं कर पाने की बात कही है. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर मोदी ने खुद इसकी जानकारी दी है.

सुशील कुमार मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है कि “पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं.अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है. लोक सभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊँगा. पीएम को सब कुछ बता दिया है. देश,बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित”

सुमो के पोस्ट से ये बात पूरी तरह साफ है कि वो पिछले 6 महीने से इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं लेकिन अब जाकर उन्होंने इसके बारे में जानकारी साझा की है. दरअसल लोकसभा चुनाव की जंग शुरू हो चुकी है. ऐसे में उनकी सक्रिय भागीदारी जरूरी थी. लेकिन उस हालत में नहीं होने के कारण आखिरकार उन्होंने लिखा कि अब बताने का समय आ गया है कि इस बार वो लोकसभा चुनाव में कुछ नहीं कर पाएंगे.

बदलो बिहार यात्रा पहुचा मंगलपुर- जगदीशपुर- नौतन- बैरिया में किया जन सभा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *