रविवार सुबह गोलीबारी की घटना में ग्राम रक्षा गार्ड (VDJ) का सदस्य शहीद हो गया

मीडिया हाउस 29ता.जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के दूरदराज गांव में रविवार सुबह गोलीबारी की घटना में ग्राम रक्षा गार्ड (VDJ) का सदस्य शहीद हो गया. सेना ने इलाके में छिपे आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए सर्च अभियान शुरू किया था और सुबह करीब पौने आठ बजे गश्त कर रहे पुलिस और वीडीजी टीम की संदिग्ध आतंकवादियों से मुठभेड हो गई.

इस बारे में जानकारी देते हुए रविवार को अधिकारियों ने कहा कि हाल ही में पाकिस्तान से घुसपैठ कर आए आतंकियों को खोजने के लिए सर्च अभियान चलाया गया था. तभी बसंतगढ़ के पनारा गांव में सुबह करीब 7:45 बजे पुलिस और वीडीजी के एक गश्ती दल ने संदिग्ध आतंकवादियों का सामना किया, जिसके बाद गोलीबारी की सूचना मिली.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नये संसद भवन का किया उद्घाटन, लोकसभा में 888 और राज्यसभा में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था, ऐतिहासिक और धार्मिक सेंगोल स्थापित.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *