भव्य कांवड़ यात्रा-चोपन सोनेश्वर घाट से अचलेश्वर महादेव मंदिर डाला तक निकाली भव्य यात्रा.!

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी डाला (सोनभद्र) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर हर महादेव कांवर सेवा समिति के तत्वावधान में संरक्षक/संयोजक अनिकेत श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में व अध्यक्ष अंशु पटेल के नेतृत्व में श्रावण मास से चौथे सोमवार दिनांक 12 अगस्त को भव्य कांवर यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु, भक्तजन व कांवरियों की भीड़ उमड़ी। बारी स्थित अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण एवं समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ व चोपन ब्लॉक प्रमुख लीला देवी के द्वारा श्रद्धालुओं, भक्तों व कांवरियों पर पुष्प वर्षा की गई।

हर हर महादेव कांवर सेवा समिति के कोषाध्यक्ष प्रशांत पाल, महामंत्री अवनीश पांडे व उपाध्यक्ष गोविंद भारद्वाज द्वारा बताया गया कि दिनांक 12 अगस्त दिन सोमवार को कांवर यात्रा में चोपन, डाला, कोटा, तेलगुड़वा, सिंदुरिया व चोपन गांव आदि क्षेत्र से हजारों श्रद्धालुओं, भक्तों व कांवरियों ने कांवर यात्रा में हिस्सा लिया और यात्रा को भव्य रूप दिया। सभी कांवरिया व श्रद्धालुओं द्वारा पैदल चोपन स्थित सोनेश्वर घाट से जल उठाकर झांकी संग पैदल चलकर डाला स्थित श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक किया गया।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में थाना चोपन, डाला पुलिस चौकी इंचार्ज, पुलिस व स्थानीय पत्रकार मौजूद रहे।  कांवर यात्रा के दौरान नगर पंचायत डाला बाजार द्वारा यात्रा के पूरे मार्ग को साफ कराया गया व कांवरियों हेतु वाटर ब्लोअर व टैंकर भी तैनात कराए गए थे। यात्रा के दौरान नगर पंचायत अध्यक्षा फूलवंती गौड़, समाजसेवी संजय कुमार श्रीवास्तव, सुभाष पाल, सभासद दीक्षा पांडे, सभासद नितेश कुमार, मृत्युंजय पांडे, अंकुश मित्तल, राकेश उपाध्याय, सभासद बलबीर, अनिकेत निषाद, सभासद ज्ञानमती देवी, राजेश पटेल, आदि समाजसेवियों का समिति को भरपूर सहयोग मिला।

महाकुंभ-रवि किशन ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी, साफ नजर आ रहा बदला प्रयागराज

इस दौरान हर हर महादेव कांवर सेवा समिति से राकेश जयसवाल उर्फ़ बच्चा, सरफुद्दीन, संदीप सिंह पटेल, अंकुश मित्तल, समशेर हुसैन, अदनान खान, गौतम भारद्वाज, अरविंद, राजू त्रिपाठी, सौरभ सिंह पंकज, शिवम बरनवाल, बीरबल यादव, शिव सागर, अमित खरवार, आशुतोष मिश्रा, गंगा सागर, अमित मिश्रा, मनीष पाठक, रमेश, विजय, सत्यम राय, सौरभ सिंह पंकज, विनय कुमार, शैलेंद्र श्रीवास्तव, मृत्युंजय पांडे, विनीत पांडे, आदित्य तिवारी, निर्भय कुंज, टाटा चौधरी, शुभम विश्वकर्मा, धर्मु, किशन, मंगल, विनय जयसवाल, आशीष अग्रहरी, संजय, विवेक सिन्हा, उत्कर्ष देव पांडे, राहुल तिवारी, अजय यादव, रवि, शुभम यादव, विकास जयसवाल, रजत, आदि लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *