शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-अध्यक्ष राजस्व परिषद

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का आयोजन अगस्त महीने के तीसरे शनिवार को किया गया। मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में अध्यक्ष राजस्व परिषद डाॅ रजनीश दूबे, मण्डलायुक्त मीरजापुर डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0, जिलाधिकारी बी एन सिंह व पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी  सौरभ गंगवार ने शिकायतकर्ताओं को सुना और शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश सम्बन्धित को दियें, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। अध्यक्ष राजस्व परिषद डाॅ0 रजनीश दूबे ने उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरणों का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाये, भूमि सम्बन्धी विवाद मामलांें में मौके पर जाकर निष्पक्ष जाॅच करते हुए पीड़ित पक्ष को हर हाल मंें न्याय दिलाया जाये।

इस दौरान अध्यक्ष राजस्व परिषद डाॅ0 रजनीश दूबे ने तहसील ओबरा के न्यायालय उप जिलाधिकारी कक्ष का निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालय कक्ष में मुकदमों से सम्बन्धित पत्रावलियों व रजिस्टर को देखा और उप जिलाधिकारी ओबरा को निर्देशित करते हुए कहा कि 05 वर्ष से अधिक समय से लम्बित मुकदमों का प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करके निस्तारित किये जाये,उन्होंने कहा कि तहसील में लम्बे समय से तैनात कर्मचारियों की स्थानान्तरण भी किये जाये, राजस्व से सम्बन्धित कार्यालयों कार्यालयों में राजस्व परिषद के लोगो को लगाया जाये और कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी जी की तस्वीर भी लगायी जाये, इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के सेवा पुस्तिका, चरित्र पंजिका आदि रिकार्ड को देखा, इस दौरान अध्यक्ष ने कृषक दुर्घटना बीमा योजना से सम्बन्धित पत्रावलियों का निरीक्षण किये,

भव्य देव दीपावली महापर्व के अध्यक्ष बने संकट मोचन झा

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कृषक दुर्घटना बीमा योजना से सम्बन्धित पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाये, यह शासन की महत्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाली योजना है, इसके माध्यम से कृषक परिवार को समय से मुआवजा प्राप्त होने पर उन्हें राहत मिलती है। तहसील के अभिलेखागार के पत्रावलियों के रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिये, उन्होने कहा कि न्यायालय सम्बन्धी पुराने प्रकरणों का निस्तारण तत्परता के साथ किये जाये, जमीन से जुड़े मामले को स्थलीय जाॅच करते हुए निष्पक्ष रूप से पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। तहसील न्यायालय के पत्रावलियों का रख-रखाव बेहतर तरीके से किया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में 54 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 05 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 49 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये।

02- तहसील राबर्ट्सगंज में उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद तिवारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, सम्पूर्ण समाधान दिवस में 83 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 07 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 76 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

03- तहसील घोरावल में उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर 75 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 04 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 71 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

04-तहसील दुद्धी में उप जिलाधिकारी (न्यायिक) अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस मौके पर 47 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 45 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *