नीट परीक्षा की शुचिता पर प्रशासन की कड़ी नजर, डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

मीडिया हाउस सोनभद्र – राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहा। परीक्षा की शुचिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज, आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज रॉबर्ट्सगंज तथा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क स्थित परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग प्रक्रिया तथा परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को परीक्षा की गोपनीयता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों की निर्धारित मानकों के अनुरूप सघन जांच, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों पर सुव्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग एवं सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक सभी प्रबंध किए गए।

जिला प्रशासन एवं सोनभद्र पुलिस ने परीक्षा अवधि के दौरान पूर्ण सतर्कता के साथ व्यवस्थाओं की निगरानी करते हुए संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

किशोरी की हिम्मत से आरोपी हुए फरार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *