अल्ट्राटेक डाला सीएसआर द्वारा कृषक प्रशिक्षण का आयोजन, 45 किसान बने लाभार्थी।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र- ग्राम खैरटिया बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत में किसानों को खेती में पानी के संरक्षण एवं उपयोगिता के बारे में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन अल्ट्राटेक डाला सीएसआर एवं विधान संस्था के संयुक्त तत्वाधान में ईकाई प्रमुख संदीप हिवरेकर एवं मानव संसाधन प्रमुख संजीव राजपूत के दिशा निर्देशन में किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को पानी की उपलब्धता एवं उसके समुचित उपयोग से किस प्रकार खेती एवं वातावरण दोनों की बढ़ोतरी एवं बचाव किया जा सकता है आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में विधान संस्था के प्रत्यूष त्रिपाठी ने किसानों को वर्तमान में बने 12 मीटर लंबे ड्रम चेक डैम से भी होने वाले लाभ के बारे में चर्चा की साथ ही पानी के संरक्षण से आप किस प्रकार दोहरी फसल का लाभ भी ले सकते हैं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सीएसआर प्रमुख रमेश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को अल्ट्राटेक द्वारा सतत आजीविका कार्यक्रम अंतर्गत समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न संस्थाओं सरकारी विभागों के द्वारा किया जाता है। जिसके तहत किसानों के लिए वाटर बजटिंग एवं आधुनिक कृषि विस्तार से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में किसानों को निशुल्क स्प्रेयर पंप कीटनाशक छिड़काव हेतु फावड़ा एवं खुरपी भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरेश यादव, सीएसआर से रोहित श्रीवास्तव, विधान संस्था के सुरेश दुबे के अलावा काफी संख्या में किसान उपस्थित थे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने किसानों के लिए इस प्रकार के आयोजन करने के लिए अल्ट्राटेक प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

‘’राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के अवसर पर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की दिलायी शपथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *