वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार आज दिनांक 16-10-2026 को अपरान्ह महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन  राहुल सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान वन स्टाप सेन्टर की केन्द्र प्रबन्धक दीपिका सिंह उपस्थित थी तथा अधीक्षिका पुष्पांजली उपस्थित थी एवं अन्य समस्त स्टाप उपस्थित पाये गये।

निरीक्षण के समय राजकीय दत्त ग्रहण इकाई सोनभद्र में 1 बच्ची 08 माह 24 दिन की है, 1 बच्ची 16 दिन की 1 बच्चा 3 वर्ष तथा 1 बच्चा 9 वर्ष के आवासित पाए गए। जिसकी देख-रेख एवं खान-पान का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। वन स्टाप सेन्टर में साफ-सफाई पायी गयी तथा सभी पंजिकाएं अवलोकन हेतु प्रस्तुत की गयी जो अद्यतन स्थिति में पायी गयी। वन स्टाप सेन्टर में उपस्थित समस्त स्टाप को नैतिक व्यापार निवारण अधि0 1956, घरेलू हिसां से महिला संरक्षण अधि0 2005, दहेज प्रतिषेध अधि0 1961, गर्भ का चिकित्सीय समापन अधि0 1971, मातृत्व लाभ अधि0 1961-26 सप्ताह तक, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधि0 2013, लैगिंक अपराधो से बालको का संरक्षण अधि0 2012, गर्भधारक पूर्ण एवं प्रसव पूर्ण निदान तकनीकी (लिंग चयन प्रतिषेध) अधि0 1994, समान पारिश्रमिक अधि0 1976, महिलाओं का अशिष्ट चित्रण (निषेध) अधि0 1966, हिन्दू उत्राधिकार अधि0 1956” के संबंध में एवं नालसा द्वारा चलायी जा रही सभी स्कीमों यथा DAWN Unit, ASHA Unit, SAMVAD Unit and JAGRITI Unit के बारे भी जानकारी दी गई एवं उन्हे निर्देशित किया गया कि जनपद में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर लगाकर उक्त कानूनों के बारे कृत कार्यवाही कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र अवगत करायें।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मृतक के परिजन को मिला दो लाख रुपये का बीमा दावा

माननीय उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिये गये दिशा-निर्देश एवं माननीय जनपद न्यायाधीश श्री राम सुलीन सिंह, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार दिनांक 01-11-2026 को होने वाले वृह्द मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के भव्य सफलता हेतु आज दिनांकः 16-10-2026 को (प्री-कैम्प) का आयोजन श्री राहुल सिविल जज, सी0डी0/सचिव (पूर्णकालिक) सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा खण्ड विकास कार्यालय करमा के सभागार में सुबह 11:00 बजे से आयोजित किया गया। अनन्त कुमार सिंह, सोनभद्र एवं कार्यक्रम में लगभग 150 लोग उपस्थित हुए तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित लगभग 70 लोगों को चिन्हित करते हुए पंजीकरण कराया गया। अनन्त कुमार सिंह, ए0डि0ओ0 ग्राम विकास, जय प्रकाश सहायक एल.ए.डी.सी., डीएलएसए ,गुरु शरण सिंह, खंड विकास अधिकारी, बसतं प्रसाद सिंह, उप निरीक्षक, दीक्षा दुबे, महिला आरक्षी,राजन कुमार, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, अजय कुमार मिश्र पी.एल.वी. ,सुमन पी.एल.वी. ,प्रदीप कुमार मिश्रा पी.एल.वी. एवंदीपन कुमार पी.एल.वी. सोनभद्र एवं कार्यक्रम में लगभग 160 लोग उपस्थित हुए।

सचिव द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि आगामी 01.11.2026 को जनपद में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इस शिविर के माध्यम से शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, निर्धन वर्ग तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया जाये। साथ ही सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि लघु जागरूकता शिविरों के माध्यम से लाभार्थियों की पहचान कर उनका पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा व्यापक जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से मेगा शिविर को सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर अभियान के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। साथ ही साथ नालसा द्वारा चलायी जा रही सभी स्कीमों के बारे में भी जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के थाना रॉबर्ट्सगंज के कस्बा में किया गया पैदल गश्त

इसके अलावा दिनांक 01 अगस्त 2026 से दिनांक 31 दिसम्बर 2026 तक आयोजित 3.0 ”राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान“ चलाया जा रहा है, उक्त अभियान के अन्तर्गत न्यायालय में लम्बित निम्न प्रकार जैसे- वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा संबंधी, आपराधिक समझौता योग्य, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, विभाजन, बेदखली, भूमि अधिग्रहण एवं अन्य उपयुक्त सिविल के मामलों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से अधिकाधिक वादों का निस्तारण करायें तथा अधिक से अधिक संख्या में प्रचार-प्रसार कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। यह जानकारी राहुल, सिविल जज, सी0डी0/सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *