अपराधियों के गोली से जख्मी लड़की को सांसद ने अस्पताल पहुंचकर हाल-चाल जाना

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी 5ता.सुरसंड:- थाना क्षेत्र के राधाऊर गांव में अपराधियों के गोली से जख्मी लड़की का सांसद ने बुधवार को अस्पताल पहुंचकर हाल-चाल जाना। सांसद देवेशचंद्र ठाकुर ने डा.वरुण कुमार के सीतामढ़ी स्थित क्लिनिक में जाकर जख्मी रिमझिम कुमारी से मुलाकात की और घटना की विस्तृत जानकारी ली। सांसद श्री ठाकुर ने डा.वरुण कुमार से भी बातचीत कर जख्म के बाबत जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने क्लिनिक में मौजूद थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडे और केस के अनुसंधानक एसआई अचल अनुराग के साथ घटना में पुलिस जांच की प्रगति के बाबत पुछताछ किया। उन्होंने अपराधियों के धर-पकड़ के लिये थानाध्यक्ष श्री पांडे को विशेष अभियान चलाने की बात कही। उनका कहना था कि अपराध किसी भी रुप में समाज के लिये घातक है। उन्होंने बताया कि राज्य में अपराधियों पर नकेल कसने के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। इस दौरान राधाऊर पंचायत के मुखिया रविशंकर ने सांसद श्री ठाकुर से राधाऊर गांव में पुलिस शिविर (पिकेट) बनवाने की मांग की। सांसद श्री ठाकुर ने भरोसा दिलाया कि इस संबंध में वरीय अधिकारियों से बातचीत कर इसकी व्यवस्था करवाने का उनके द्वारा हरसंभव प्रयास किया जायेगा।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी और भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई भाई पटेल की तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर मनाई गई जयंती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *