जिले में एक तरफ उमस दूसरी तरफ बिजली विभाग की मनमानी से लोग परेशान

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी 10ता.बिहार पटना ।जिले में एक तरफ उमस दूसरी तरफ बिजली विभाग की मनमानी से लोग परेशान हो गए हैं। बीते एक माह से शहरी व ग्रामीण की बिजली व्यवस्था बदहाल हो गई है। हालत यह है कि शहर के कई मोहल्लों में पूरे दिन के लिए बिजली गुल हो जा रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी यही हालत है। कब बिजली गायब हो जाय इसका किसी को पता ही नहीं रहता है। ऐसे मे विभाग के इस रवैये से बिजली उपभोक्ता परेशान हो गए हैं।शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे बिजली आपूर्ति करने का विभाग दावा करता है। लेकिन शहरी क्षेत्रों में सबसे अधिक सप्लाई की हालत खराब है। हालत यह है कि इन क्षेत्रों में महज दस से 12 घंटे ही लोगों को बिजली मिल पा रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी कटौती खूब हो रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना रहता है कि इस समय लाइनों के मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, इससे सप्लाई में परेशानी हो रही है।

बैरगनिया भाजपा नेता को अपराधियों ने मारी गोली, घायल भाजपा नेता इलाजरत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *