बिजली विभाग द्वारा जब से स्मार्ट मीटर लगाया गया है तब से लोगों की परेशानी बढ़ी

बिहार पटना मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी 10ता.बिजली विभाग द्वारा जब से स्मार्ट मीटर लगाया गया है तब से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। लोड कम होने पर अधिक लोड दिखाकर उसके आधार पर बिलिंग करने से अधिक बिल आ रहा है। कभी बिल के नाम पर एक रुपया तो कभी अचानक एक माह का 3500 से 5000 तक का आवासीय बिल आ जाने से दिन प्रतिदिन विद्युत कार्यालय में शिकायत और सुधार के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लग रही है।जब से स्मार्ट मीटर लगा है तब से परेशानी बढ़ी है। अचानक मीटर का रीडिंग दोगुना बढ़ जाता है और माइनस में बिलिंग होने पर लाइन काट दिया जाता है। एक दिन में 432 रुपया बिलिंग हुआ है। जबकि पहले एक दिन में औसतन 63 रुपया की बिलिंग हो रहा था। यानी एक माह में एक हजार से 1500 रुपए तक का बिल आता था। वही अब एक माह में 3500 का बिल आ रहा है।

लूट पाट की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से घुम रहे तिवारी गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *