प्रतियोगिता को सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने की बैठक

मधुबनी मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी 14ता.प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने की बैठक ।खेल विभाग बिहार पटना, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्त्वावधान में राज्य स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता वॉलीबॉल बालक अंडर-19 की मेजबानी मधुबनी करेगा. प्रतियोगिता का आयोजन जिले के वाटसन उच्च विद्यालय के क्रीड़ा प्रांगण में 26 सितंबर से 30 सितंबर के बीच होगा. इस आयोजन में बिहार के 38 जिले से 456 खिलाड़ियों के साथ में 76 टीम प्रभारी के आने की संभावना है. वहीं इस पूरे आयोजन को संचालित करने के लिए राज्य स्तर से 16 तकनीकी पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी । जिसमें निर्णय लिया गया कि पांच दिवसीय इस आयोजन में आने वाले खिलाड़ियों के आवासन की व्यवस्था खेल भवन और मध्य विद्यालय वाटसन में की जाएगी. वॉलीबॉल कोर्ट उच्च विद्यालय वॉटसन के क्रीड़ा मैदान में खेल विभाग के तकनीकी पदाधिकारियों के देखरेख में तैयार किया जाएगा. वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए इस पूरे आयोजन की तैयारी के लिए जिला प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद है और सभी पहलुओं पर चर्चा की गई और समय पूर्व तैयारी पूरा कर लिए जाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया. उक्त बैठक में डीडीसी दीपेश कुमार, नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी, उप निदेशक सूचना जनसंपर्क परिमल कुमार, अमन कुमार आकाश समेत खेल विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे ।

पश्चिम चंपारण जिले में एक व्यक्ति ने दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी की उसकी मां के सामने हत्या कर दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *